1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति का हाथ पकड़ा और बस में महिला ने मार दी वाइल्ड कार्ड एंट्री, Video देख लोगों ने बताया True Love

पति का हाथ पकड़ा और बस में महिला ने मार दी वाइल्ड कार्ड एंट्री, Video देख लोगों ने बताया True Love

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 19, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 03:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने खिड़की से होते हुए बस की सीट पर अपना कब्जा जमाया। इस काम में महिला के पति ने उसका पूरा साथ दिया।

बस में चढ़ती हुई महिला- India TV Hindi
बस में चढ़ती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में एक जुगाड़ी प्रजाती रहती है। जो हर परिस्थिति में रास्ता ढूंढ निकालती है। कोई भी समस्या हो हर चीज का हल इन लोगों के पास होता है। हाल में ऐसे ही कुछ जुगाड़ी लोगों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बस में सीट पाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि देखने वाले देखते ही रह गए। 

खिड़की से होते हुए महिला ने बस की सीट पर जमाया अपना कब्जा

भारत में लोगों की इतनी भीड़ है कि बस और ट्रेन में सीट पाना किसी नौकरी पाने के बराबर लगता है। इसके लिए पैसा से लेकर जुगाड़ हर चीज काम में आता है। खैर ज्यादा से ज्यादा पैसे तो सब लोग नहीं दे सकते इसलिए लोग जुगाड़ का सहारा लेते हैं और किला फतह कर लेते हैं। कई बार कुछ जुगाड़ बड़ी रिस्की भी होते हैं। लेकिन जब बात बस और ट्रेन में सीट पाने की हो तो भले जान जाए तो जाए लेकिन सीट नहीं जानी चाहिए। अब इस महिला को देख लीजिए जो बस में सीट पाने के लिए बस के दरवाजे से ना होकर बस की खिड़की से ही बस में चढ़ गई। चूंकि बस के दरवाजे पर भीड़ लगी थी तो महिला ने अपना दिमाग चलाया और टपाटप बस पर चढ़ते हुए खिड़की से अंदर घुस गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जहां एक तरफ लोग काफी जद्दोजहद करने के बाद बस में घुस पाते हैं। वहीं, इस महिला ने अपने पति का हाथ पकड़ा और छलांग लगाते हुए तुरंत ही बस में चढ़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का पति पहले से ही बस में सवार है। वहीं, महिला अपने पति को पहले अपना चप्पल थमाती है फिर उसका हाथ पकड़कर बस पर चढ़ते हुए खिड़की से अंदर घुस जाती है। इस पूरे नजारे को किसी शख्स ने अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

लोगों ने कपल को बताया परफेक्ट कपल

बस में सीट लेने का यह तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे X यूजर प्रफुल्ल (@ChourePrafull) ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रयाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो बिल्कुल टुरु लभ है। दूसरे ने लिखा- अब ऐसे कपल देखने को नहीं मिलते। जो हर वक्त और हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देते हो। तीसरे ने लिखा- बस में चढ़ने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

ये भी पढ़ें:

धरती से गायब हो चुके दुर्लभ जीव-जंतुओं की तस्वीरें और Videos

Video: पुणे में हुई जोरदार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, रेलवे स्टेशन पर भरा पानी, सड़कें और घर हुए जलमग्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।