1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कश्मीर में तैनात बिहार के CRPF जवान ने अपनी गायकी से जीता लोगों का दिल, लोगों के साथ-साथ सेना भी हुई इनकी मुरीद

कश्मीर में तैनात बिहार के CRPF जवान ने अपनी गायकी से जीता लोगों का दिल, लोगों के साथ-साथ सेना भी हुई इनकी मुरीद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 09, 2023 01:10 pm IST,  Updated : May 09, 2023 01:10 pm IST

बिहार के एक CRPF जवान ने अपने गानों से पूरे जम्मू-कश्मीर में धूम मचा दी है। जवान की कश्मीरी गाने को इस भाव से गा रहा है जैसे मानो वह कश्मीरी भाषा शुरु से ही जानता हो।

CRPF जवान मृत्युंजय कुमार राय।- India TV Hindi
CRPF जवान मृत्युंजय कुमार राय।

हमारे देश के जवान सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अनोखे टैलेंट से भरे हुए हैं। इस बात का सबूत आपको अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर मिलता होगा। एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक CRPF का जवान कश्मीरी गाना गाते हुए दिख रहा है। फिलहाल इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

पारंपरिक कश्मीरी गाना गाते हुए CRPF के जवान का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि इस जवान का नाम मृत्युंजय कुमार राय है और वह बिहार राज्य से ताल्लुक रखते हैं। मृत्युंजय कुमार जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तैनात हैं। इससे पहले भी मृत्युंजय ने कई पारंपरिक कश्मीरी गाने गाए हैं जो ऑनलाइन वायरल होते रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मृत्युंजय बांदीपोरा जिले में मधुमती नदी के तट पर एक चट्टान पर बैठे हुए हैं और वह प्रसिद्ध कश्मीरी गीत गा रहे हैं। CRPF ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और कैप्शन में लिखा- अपने चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों का पालन करते हुए जवानों को खुशी और प्रेरणा के क्षण मिलते हैं। 

घाटी में तैनात इस जवान के वीडियो पर आया यूजर्स का दिल

मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि वह बिहार से हैं और पिछले 6 साल से घाटी में तैनात हैं। मृत्युंजय यहां पर एक सिपाही के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा- "यहां आने के बाद मैंने कश्मीरी गाने सुनने शुरू किए और मुझे वे घाटी के लोगों की तरह ही बहुत खूबसूरत लगे। इसलिए, मैंने सोचा कि लोगों को आनंद लेने के लिए मुझे कश्मीरी गाने गाने चाहिए।" केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इस जवान का वीडियो इंटरनेट की जनता का दिल जीत रहा है। लोग इस वीडियो पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

तोते की मौत पर रोया पूरा परिवार, गांव के लोगों को दिया भोज, परिजनों ने कहा- 25 साल से साथ था अब छोड़कर चला गया

जया किशोरी की बहन को देखा है आपने? सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।