1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: फ्लाइट अटेंडेंट बेटी काम पर जाने के लिए हो रही थी तैयार, फिर पापा ने अपने हाथों से खाना खिलाया

Video: फ्लाइट अटेंडेंट बेटी काम पर जाने के लिए हो रही थी तैयार, फिर पापा ने अपने हाथों से खाना खिलाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 25, 2023 08:41 am IST,  Updated : Aug 25, 2023 08:41 am IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखने को मिला जिसमें एक लड़की शीशे के सामने खड़ी होकर मेकअप कर रही है और उसके पिता उसे खाना खिला रहे हैं।

बेटी को हाथ से खाना खिलाते हुए पिता।- India TV Hindi
बेटी को हाथ से खाना खिलाते हुए पिता। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक बाप-बेटी का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बेटी अपने काम पर जाने के लिए रेडी हो रही है और उसके पिता जी उसे खाना खिला रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पूजा बिहानी शर्मा नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। पूजा पेशे से एक एयर होस्टेस हैं। जो इंडिगो के लिए काम करती हैं। इंस्टाग्राम पर वह आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े लम्हों को शेयर करते रहती हैं।

"आई लव यू पापा"

इस वीडियो में पूजा शीशे के सामने खड़ी होकर मेकअप कर रही हैं। साथ में उनके पापा खड़े हैं। उनके एक हाथ में प्लेट है तो दूसरे हाथ से वह अपनी बेटी को खाना खिला रहे हैं। वीडियो में एक बाप अपनी बेटी की उसकी मां की तरह ख्याल रखता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एयर होस्टेस ने लिखा- पापा, आप सबसे अच्छे हैं। मैं जानती हूं कि मैं आपसे ज्यादा कुछ नहीं कहती, इसलिए आज मैं कहना चाहती हूं। मुझे हर चीज देने के लिए थैंक्यू, पापा। आप जहां होते हैं, वहीं मेरा घर है। आई लव यू पापा।

वीडियो ने दिल छू लिया

वीडियो को खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा जबकि 9 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमें हमारे मां-बाप से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता है। दूसरे ने कहा- आप लकी हो, सबको ऐसे पापा नहीं मिलते। तीसरे ने लिखा- हम सबके पापा दिखाते नहीं हैं पर उनका दिल ऐसा ही होता है। वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि उनके भी पापा आज भी ऐसे ही खिलाते हैं।

ये भी पढ़ें:

डेटिंग ऐप पर गर्लफ्रेंड ढूंढ रहा था अपराधी लेकिन मिल गई पुलिस, महीनों से चल रहा था फरार

मां ने बिना देखे बंद कर दी कार की विंडो, अचानक फंस गई बच्ची की गर्दन, फिर जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।