1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब की है ये दाल जिसमें लगाते हैं 24 कैरेट गोल्ड का तड़का, दुनिया में सबसे महंगी

गजब की है ये दाल जिसमें लगाते हैं 24 कैरेट गोल्ड का तड़का, दुनिया में सबसे महंगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 09, 2024 07:04 pm IST,  Updated : Mar 09, 2024 07:06 pm IST

दुनिया की सबसे महंगी दाल के बारे में आपने कभी सुना है? अगर नहीं तो आज जान लीजिए इस दाल के बारे में। यह दाल दुबई के एक रेस्टोरेंट में परोसी जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सबसे महंगी दाल।- India TV Hindi
सबसे महंगी दाल। Image Source : SOCIAL MEDIA

खाने-पीने के शौकीन लोगों को बस नई और अच्छी चीजें खाने को मिल जाए। ऐसे में उनका दिन बन जाता है। ऐसे लोग अक्सर कुछ ना कुछ नया ट्राय करते रहते हैं। कुछ लोगों को नॉन वेज पसंद होता है तो कुछ को वेज। अपने हिसाब से लोग नए-नए ऑप्शन्स खोजते रहते हैं। कुछ लोग सी फूड्स के भी शौकिन होते हैं। हालांकि नॉनवेज के ऑपशन्स तो आपको ढेर मिल जाएंगे लेकिन वेज़ की जब बात आती है तो इसमें लोगों को देश दुनिया में बहुत कम ही ऑप्शन मिलता है पर अब लोग शाकाहारी भोजन में भी नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक एक्पेरिमेंटल खाने का वीडियो दिखाने जा रहे है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

दाल में 24 कैरेट गोल्ड का तड़का

वीडियो में एक शख्स दुनिया की सबसे महंगी दाल बनाते हुए नजर आ रहा है। पहले तो वह दाल को सामान्य तरीके से ही कुकर में सीटी लगवाता है फिर वह कुछ ऐसा करता है जिसे देखने के बाद आपके इस दाल के महंगे होने का अहसास हो जाएगा। वीडियो के अनुसार, इस दाल को कोई और नहीं बल्कि फेमस शेफ रणवीर ब्रार ने बनया है। शेफ ने दाल के ऊपर 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगाया है और फिर उसे एक संदूक में पैक कर दिया है। इस दाल का नाम कशकन रखा गया है। अब इस दाल की कीमत सुन लीजिए, आपको चक्कर ना आ जाए तो फिर कहिएगा। दरअसल, इस दाल कशकन की कीमत 58 दिरहम यानी करीब 1,300 रुपये है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @streetfoodrecipe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने कमेंट भी किया है। कुछ लोगों ने वीडियो देखने के बाद कहा कि हो सके तो दाल में यूरेनियम डाल दो। कई लोगों ने कहा कि आदमी रोज पागल होते जा रहा है। जबकि कई लोग पूछ रहे हैं कि इस दाल को खानी है या इसे तिजोरी में रखनी है। अधिकतर लोगों ने इस वीडियो पर निगेटिव कमेंट किया है। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: यहां ट्रेन पटरियों के ऊपर नहीं बल्कि नीचे चलती हैं, हर रोज लाखों लोग करते हैं सफर

पाकिस्तान के इस नन्हे ब्लॉगर को YouTube ने दिया ऐसा इनाम, Vlogs कर छोटी उम्र में पाई ये बड़ी उपलब्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।