1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौज के लिए पाकिस्तान डायनासोर से करवा रहा है पंजाबी गानों पर भांगड़ा, Video वायरल

मौज के लिए पाकिस्तान डायनासोर से करवा रहा है पंजाबी गानों पर भांगड़ा, Video वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 27, 2024 11:43 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 11:43 am IST

पाकिस्तान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पंजाबी गानों पर डायनासोर के साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

डायनासोर डांस करते हुए।- India TV Hindi
डायनासोर डांस करते हुए। Image Source : SOCIAL MEDIA

कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान मौज लेने में पीछे नहीं हट रहा। यहां एंटरटेनमेंट के लिए लोगों ने डायनासोर को ही नचाना शुरू कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ डायनासोर पंजाबी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद के डाइनो वर्ल्ड का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में डायनासोर जिस तरह पंजाबी गानों पर डांस कर रहे हैं उसे देखने के बाद लोग भी काफी मजे से झूम रहे हैं। 

भांगड़ा करते दिखे डायनासोर

दरअसल, इस पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही डायनासॉर्स की पोशाक पहनी है। जैसे ही स्पीकर पर पंजाबी गाने बजने शुरू होते हैं। वैसे ही ये डायनासॉर्स उन गानों पर थिरकने लगते हैं और अपने भांगड़ा कौशल की प्रस्तुती देते हैं। इन कर्मचारियों ने डायनासोर बनकर अपने डांस मूव्स से पूरी महफिल लूट ली। पार्क में घूमने आए लोगों ने डायनासॉर्स के इस परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय किया। लोग इस डांस को अपने-अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद करते हुए देखे जा सकते हैं। 

वायरल वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट

वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो जुरासिक पंजाबी वाले डायनासोर निकले। दूसरे ने कहा- ये डायनासॉर्स पक्का भारत के ही हैं। तीसरे ने लिखा- इंसानों की इन्हीं हरकतों को देख डायनासोर धरती से गायब हो गए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @imjustbesti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 33 लाख लोगों ने देखा और 82 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानी शख्स ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि तोड़ने के लिए फोड़ना पड़ेगा सिर, देखें Video

इन देशों के झंडे हैं सबसे यूनिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।