1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ में सीएम आवास के पास युवक ने स्कॉर्पियो से किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

लखनऊ में सीएम आवास के पास युवक ने स्कॉर्पियो से किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 20, 2025 10:03 am IST,  Updated : Jun 20, 2025 11:11 am IST

सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो के जरिए लोगों में फेमस होने की चाहत दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहा है। लोग फेमस होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से बिल्कुल नहीं कतराते। हालांकि, ऐसे स्टंट न केवल उनकी अपनी जान को खतरे में डालता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

स्कॉर्पियो का वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
स्कॉर्पियो का वीडियो हो रहा वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के पास एक स्कॉर्पियो से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती स्कॉर्पियो कार का दरवाजा खोलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। यह घटना 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़क पर हुई, जो हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। इस वीडियो ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्टंट करते दिखा युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती दिख रही है। गाड़ी का चालक दरवाजा खोलकर बाहर खड़ा होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। शख्स न सिर्फ अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी संकट में डाल रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर स्कॉर्पियो को ट्रेस कर लिया और आरोपी युवक को खुर्रमनगर इलाके से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो से स्टंट किया गया, उस पर विधानसभा पास भी लगा था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो पर लोगों की रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे युवाओं की लापरवाही और सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत का नतीजा बताया, तो कुछ ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "सीएम आवास के पास इस तरह की हरकतें सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती हैं।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "ऐसे स्टंटबाजों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि दूसरों के लिए सबक बने।"

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ के मुंह में मौत से जूझ रहा था हिरण, तभी सीन में हुई Hippos की एन्ट्री फिर जो हुआ इस Video में देखें 

शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को दूल्हे पर आया तरस, बोले- लगता है अगला नंबर इसी का है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।