1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Doggy वाला फिल्टर मृत पिता की फोटो पर लगाया और Snapchat पर Video बनाने लगी लड़की

Doggy वाला फिल्टर मृत पिता की फोटो पर लगाया और Snapchat पर Video बनाने लगी लड़की

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 02, 2024 07:09 pm IST,  Updated : Mar 02, 2024 07:09 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने मरे हुए पिता की तस्वीर के साथ स्नैपचैट पर तरह-तरह के फिल्टर का इस्तेमाल कर रही है।

लड़की की वीडियो पर लोग भड़के।- India TV Hindi
लड़की की वीडियो पर लोग भड़के। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल लोगों के लिए सोशल मीडिया की दुनिया ही सबकुछ है। लाइक्स, कमेंट और शेयर पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। इस बात को सिद्ध करते हुए हाल में एक वीडियो खूब चर्चा में है। जिसमें एक लड़की स्नैपचैट (Snapchat) पर डॉग मोड वाली फिल्टर लगाकर सेल्फी ले रही है और उसके पीछे उसके मरे हुए पिता की तस्वीर पर भी उसने डॉग मोड वाली फिल्टर लगाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे असंवेदनशील बता रहे हैं।    

वीडियो देख लोग कर रहे लड़की की आलोचना

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने लड़की की इस हरकत को काफी बेहूदगी भरा बताया। जबकि कुछ लोग लड़की के बचाव में आएं और कहा कि लड़की को शायद फिल्टर के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं होगा। कई लोगों ने कहा कि शायद लड़की अपने पिता को बहुत मिस कर रही होगी। वही कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लड़की के ऊपर कमेंट करने वालों के बिहेवियर को लेकर अफसोस और चिंता जताई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की मर चुके पिता की फोटो के सामने खड़ी होकर कार्टून, एनिमेशन से लेकर कॉमेडी तक इमोटिकोन्स के फिल्टर का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें डॉग मोड में पिता की तस्वीर भी दिख रही है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sarcasticschool नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 44 लाख लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या कहना है। हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

हाय! इस हंसी को किसी की नजर ना लग जाए, मां के साथ सोए हुए बच्चे की Smile पर फिदा हुए लोग, देखें ये Video

शख्स ने खरीदा How to Scam नाम की किताब, खरीदने के बाद उसी के साथ हो गया स्कैम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।