1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाय! इस हंसी को किसी की नजर ना लग जाए, मां के साथ सोए हुए बच्चे की Smile पर फिदा हुए लोग, देखें ये Video

हाय! इस हंसी को किसी की नजर ना लग जाए, मां के साथ सोए हुए बच्चे की Smile पर फिदा हुए लोग, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 02, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Mar 02, 2024 06:01 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में मां और बच्चे का प्यार लोगों को खूब भा रहा है। लोग बच्चे की मुस्कुराहट पर अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, मां भी बेहद खुश नजर आ रही है।

मां के साथ सोया हुए बच्चे की स्माइल देखते ही बन रही है।- India TV Hindi
मां के साथ सोया हुए बच्चे की स्माइल देखते ही बन रही है। Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद पूरा दिन बन जाता है। लोगों के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक नवजात अपनी मां के साथ सोया हुआ है। उसकी मां इस पल का वीडियो शूट कर रही होती है। इसे देख वह प्यारा सा बच्चा ऐसी स्माइल देता है कि नवजात की मुस्कान देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठा है।

लोगों को भा गई नन्हें बच्चे की हंसी

वायरल हो रहे 15 सेकेंड के इस वीडियो में मां और बच्चे के प्यार का कोई तोड़ नहीं है। बच्चे की मुस्कुराहट लोगों को इस कदर भा गई कि लोग कमेंट कर बोल रहे है कि इस बच्चे की इस हंसी को कभी किसी की नजर ना लगे। वीडियो में मां भी बेहद खुश नजर आ रही है। इस छोटे से वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई है। सभी लोगों बच्चे को बहुत ही क्यूट बता रहा हैं।  कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक इससे प्यारा बच्चा कभी नहीं देखा। ऐसे ही वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट की आई बाढ़

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "मैंने अब तक इतना प्यारा बच्चा नहीं देखा था।" वीडियो वायरल होने के बाद इसे अब तक 11 लाख लोगों ने देखा और 24 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने खरीदा How to Scam नाम की किताब, खरीदने के बाद उसी के साथ हो गया स्कैम

गॉलब्लैडर की सर्जरी के बदले डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी, एक झटके में तबाह हो गई शख्स की आने वाली पुश्तें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।