1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली के जिमखाना क्लब में कितने रेस्तरां और BAR बने हैं, ठाठ-बाट देख दिमाग हिल जाएगा

दिल्ली के जिमखाना क्लब में कितने रेस्तरां और BAR बने हैं, ठाठ-बाट देख दिमाग हिल जाएगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 27, 2026 06:19 pm IST,  Updated : May 27, 2026 06:20 pm IST

Delhi Gymkhana Club Bar : सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली का जिमखाना क्लब काफी ज्यादा चर्चा में है। इससे जुड़ी तमाम जानकारियां लोगों के सामने अब आ रही हैं। मगर, आज हम आपको यहां बने रेस्तरां और बार के बारे में बताएंगे।

Delhi Gymkhana Club,Delhi Gymkhana Club Facts, Delhi Gymkhana Club Bar, Interesting Facts,  Delhi Gy- India TV Hindi
दिल्ली जिमखाना क्लब कैंपस Image Source : DELHIGYMKHANA.ORG.IN

Delhi Gymkhana Club Bar : लुटियंस दिल्ली स्थित रईसों के लग्जरी '​जिमखाना क्लब' की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चल रही है। एलीट क्लास के लोगों की शान-ओ-शौकत में चार चांद लगाने वाली इस जगह से मिडिल क्लास अब तक अंजान था। मगर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लुटियंस जोन में स्थित लग्जरी प्रॉपर्टी के बारे में एक-एक चीज जानने को मिल रही है। बता दें कि, दिल्ली जिमखाना क्लब भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक है। यह 3 जुलाई 1913 को अपने वर्तमान स्थान पर स्थानांतरित हुआ। तब इसे 'इंपीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब" कहा जाता था और श्री स्पेंसर हारकोर्ट बटलर इसके पहले अध्यक्ष थे। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने पर, इंपीरियल शब्द हटा दिया गया और इसे केवल 'दिल्ली जिमखाना क्लब' के नाम से जाना जाने लगा। 

जिमखाना क्लब में क्या-क्या बना है 

दिल्ली के सफदरजंग रोड पर 27.3 एकड़ में फैले और राजसी ठाठ-बाट जैसा अनुभव प्रदान करने वाले इस​ जिमखाना क्लब में सदस्यों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जैसे- बैलरूम सहित लॉबी, रेस्तरां और बार, पार्टी वेन्यूज, लाइब्रेरी, पार्लर, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन-टेनिस कोर्ट, स्क्वैश, हेल्थ क्लब, ब्यूटी पार्लर, लॉन्स, गार्डन, कॉन्फ्रेंस रूम आदि। 

जिमखाना क्लब में कैसे बना स्विमिंग पूल 

इसकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1930 के दशक तक जिमखाना एक खेल क्लब था जिसमें स्विमिंग पूल और स्क्वैश कोर्ट नहीं थे। वायसराय की पत्नी लेडी विलिंगडन को तैरने के लिए जगह ढूंढ़ने में काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें नई दिल्ली में रहने वाले धनी भारतीयों के घरों के पूल का इस्तेमाल करना पड़ता था। वे इससे खुश नहीं थीं और वायसराय हाउस में काम कर रहे निर्माणकर्ताओं से परेशान होती जा रही थीं। पति का कार्यकाल समाप्त होने से पहले आखिरकार उन्होंने स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए 21,000 रुपये दान कर दिए। आम समिति ने जल्द ही पट्टिकाएं लगाने का आदेश दिया- चमकीली पट्टियां, 'लेडी विलिंगडन स्विमिंग बाथ' और 'विलिंगडन स्क्वैश कोर्ट' का शीघ्र ही ऑर्डर दिया जाएगा और वायसराय लॉर्ड विलिंगडन और लेडी विलिंगडन के 16 मार्च 1936 को जिमखाना क्लब में विदाई के लिए आने से काफी पहले उन्हें लगा दिया जाएगा। नई दिल्ली के बड़े ठेकेदार सर तेजा सिंह मलिक को नई इमारत का ठेका दिया गया जिसके बाद मुख्य भवन का निर्माण शुरू हुआ जिसके सामने एक बजरी का रास्ता और सफदरजंग रोड के पास एक स्विमिंग पूल बनाया गया। 

Delhi Gymkhana Club,Delhi Gymkhana Club Facts, Delhi Gymkhana Club Bar, Interesting Facts,  Delhi Gy
Image Source : DELHIGYMKHANA.ORG.IN दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब का स्विमिंग पूल।

क्लब में कितने रेस्तरां हैं 

दिल्ली के इस क्लब में रेस्तरां की बात करें तो यहां मेन डाइनिंग रूम, कश्मीर लाउंज रेस्टोरेंट, ओरिएंटल क्वालिटी रेस्टोरेंट और फैमिली डाइनिंग रूम हैं। इन रेस्तरां के अलावा यहां पर सदस्यों को ब्लू टोकाई कॉफी रोस्टर्स, पेस्ट्री शॉप, इन हाउस किचन और कश्मीर लॉन की सुविधा मिलती हैंं।

Delhi Gymkhana Club,Delhi Gymkhana Club Facts, Delhi Gymkhana Club Bar, Interesting Facts,  Delhi Gy
Image Source : DELHIGYMKHANA.ORG.IN दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब का रेस्तरां।

जिमखाना क्लब में BAR  

क्लब की वेबसाइट के मुताबिक, जिमखाना क्लब परिसर में कुल 3 बार हैं जिन्हें मेन बार, कॉकटेल बार और सेंटेनरी बार कहते हैं। तीनों सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक खुले रहते हैं। गुरुवार और शनिवार को 'मेन बार' और 'सेंटेनरी बार' शाम 7:00 बजे से रात 11:30 बजे तक उपलब्ध होते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Video : विदेशी टूरिस्ट को Blinkit से 3 मिनट में मिला ऑर्डर, चौंकते हुए कहा- 'ब्रिटेन ऐसा कभी नहीं कर सकता'

'यहां सब EMI के पीछे भाग रहे...' 14 साल बाद नोएडा से घर लौटते लड़के को देख बोले यूजर्स, VIDEO
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।