1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आशा है मोहम्मद शामी को नहीं करेंगे गिरफ्तार', दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को किया ट्वीट

'आशा है मोहम्मद शामी को नहीं करेंगे गिरफ्तार', दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को किया ट्वीट

 Written By: Avinash Rai
 Published : Nov 16, 2023 08:30 am IST,  Updated : Nov 16, 2023 08:30 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल के मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा दिया। इस मैच के बाद मोहम्मद शामी को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया। इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा कि आशा है कि आप मोहम्मद शामी को गिरफ्तार नहीं करेंगे।

Delhi Police Mumbai Police viral tweet on Mohammed Shami Virat kohli Shubman Gill on India vs New Ze- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस की ली चुटकी Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को करारी हार दी है। इसी जीत के साथ भारत ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत का श्रेय वैसे तो पूरी टीम को जाता है लेकिन कुछ खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली और मोहम्मद शामी ने कमाल कर दिया। कोहली की बैटिंग और शामी की बॉलिंग के कारण भारतीय टीम ने आसानी से जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर कोहली और शामी की तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली और मुंबई पुलिस भी खुद को इस जश्न में शामिल होने से नहीं रोक पाई। दिल्ली और मुंबई पुलिस ने भी जीत के जश्न पर चुटकी ली है। 

क्रिकेट पर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने ली चुटकी

दरअसल इसकी शुरुआत दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई। दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस उम्मीद है कि आज रात न्यूजीलैंड के खिलाफ किए हमले के लिए मोहम्मद शामी को गिरफ्तार नहीं करेंगे।' मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'दिल्ली पुलिस आप असंख्य दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों का मामला बनाने से चूक गए। साथ ही कुछ और को अभियुक्त बनाने से भी।' दरअसल मुंबई पुलिस का कहने का मतलब था कि दिल्ली पुलिस ने मैच के हीरो विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की चुटकी नहीं ली। 

मोहम्मद शामी ने किया कमाल

बता दें कि दिल्ली और मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर मुंबई के विशेष आयुक्त देवेन भारती भी इस ट्वीट के खेल में कूद गए। उन्होंने दिल्ली और मुंबई पुलिस की ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए लिका कि इसमें कोई मामला नहीं बनता है। उन्होंने लिखा, दिल्ली पुलिस बिल्कुल नहीं। यह आत्मरक्षा के अधिकार के तहत किया गया है जो सुरक्षा के लिहाज से योग्य और जायज है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस मैच में मोहम्मद शामी ने 7 विकेट चटकाए। वहीं भारत ने 70 रनों से जीत दर्ज की है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।