1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: वड़ा पाव गर्ल से मिला डॉली चायवाला, Video देख लोगों को याद आएं युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

VIDEO: वड़ा पाव गर्ल से मिला डॉली चायवाला, Video देख लोगों को याद आएं युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 02, 2024 09:46 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 09:46 pm IST

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल से डॉली चायवाले ने मुलाकात की और इसका वीडियो बनाकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

वड़ा पाव गर्ल से मिला डॉली चायवाला- India TV Hindi
वड़ा पाव गर्ल से मिला डॉली चायवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर सोशल मीडिया आप चलाते हैं तो आपने इन दो लोगों के वीडियो जरूर देखा होगा। एक है दिल्ली की वड़ा पाव वाली वायरल गर्ल और दूसरे हैं डॉली चायवाला। वड़ा पाव गर्ल दिल्ली में अपना ठेला लगाती हैं। इनका असली नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है। वह अपनी खूबसूरती और अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं, डॉली चायवाले की चाय का टपरी नागपुर में है। दोनों लोगों की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। डॉली चायवाले की टपरी पर जबसे बिल गेट्स चाय पीकर गए हैं तब से तो उसकी किस्मत ही बदल गई है। पूरे देश में लोग डॉली चायवाले को जानने लगे हैं। उनके पास कई हस्तियां चाय पीने आ गई हैं। 

वीडियो में दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की

हाल में ही डॉली दिल्ली पहुंचे हुए थे और इस दौरान वह चंद्रिका से मिले। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो में डॉली, वड़ा पाव गर्ल की खूब तारीफ करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता। दीदी ने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है। हम दोनों ही बहुत जमीन से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। वहीं, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा भी उन्हें अपना रोल मॉडल बताया। इन्होंने भी मेरी तरह काफी समय तक बहुत बर्दास्त किया है। भाई से मोटिवेशन लेना मेरे लिए अगली लेवल पर फीलिंग आना। मेरी बहुत बड़ी किस्मत है कि मैं इनसे मिली। जैसे ही मुझे पता चला कि भाई मुझसे मिलना चाहते हैं, मैं दौड़ी चली आई।

युजवेंद्र चहल और धनश्री से लोग करने लगे तुलना

इस वीडियो को डॉली और चंद्रिका ने कोलैबोरेट कर अपने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और 1द लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को युजवेंद्र चहल और धनश्री की याद आ गई। कई लोग कमेंट बॉक्स में इन दोनों की तुलना क्रकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

OMG! खेल-खेल में ये क्या हो गया, पंजा लड़ाने गए शख्स का हाथ टूटा, Video देख सहमे लोग

खचाखच भीड़ से भरी दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।