1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डॉली चायवाला ने दुबई में खोला अपना नया ऑफिस, Video शेयर कर दिखाया जलवा

डॉली चायवाला ने दुबई में खोला अपना नया ऑफिस, Video शेयर कर दिखाया जलवा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 11, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Nov 11, 2024 01:57 pm IST

डॉली चायवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने नए ऑफिस में बैठकर लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आ रहा है।

डॉली चायवाला अपने दुबई वाले ऑफिस में- India TV Hindi
डॉली चायवाला अपने दुबई वाले ऑफिस में Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉली चायवाला अब वह आदमी नहीं रहा जो अपनी टपरी पर सिर्फ लोगों को चाय पिलाता था। अब वह एक फेमस पर्सनैलिटी बन चुका है। जब से इस बंदे ने बिल गेट्स को चाय पिलाई तब से ही उसके जीवन के रास्ते ही बदल गए। पहले कहां डॉली चायवाला को सिर्फ उसके कस्टमर ही जानते थे लेकिन अब पूरी दुनिया उसे जानने लगी है। आए दिन उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहते हैं। जहां वह अपने नए-नए वीडियो में अपनी सफलता की ऊंचाइयों को लोगों को दिखाता है। हाल में उसके नाम एक और उपलब्धि हो गई है। जी हां, डॉली चायवाला ने अब अपना ऑफिस दुबई में खोल लिया है। जिसका वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अपने नए ऑफिस के साथ डॉली ने वीडियो किया शेयर

वीडियो के कैप्शन में डॉली ने बताया कि उसने अपना नया ऑफिस दुबई में खोल लिया है। वीडियो में उसने अपने ऑफिस का नजारा भी दिखाया है। जहां वह एक टेबल पर रखे लैपटॉप पर काम करता हुआ नजर आ रहा है। आगे वीडियो में उसने अपनी नागपुर वाली टपरी को दिखाया है। जहां वह अपने ग्राहकों को खास अंदाज में चाय बनाकर पिला रहा है। आगे वीडियो में वह दुबई में अपने रोमांच से भरे सफर को दिखाता है। जिसमें वह कभी रेगिस्तान में तो कभी लग्जरी गाड़ियों के साथ रील बनवाते हुए नजर आ रहा है। 

अक्सर वायरल होते हैं दुबई टूर के वीडियो

बता दें कि, डॉली चायवाला अक्सर अपने दुबई टूर के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहता है। एक बार तो वह दुबई में मोबाइल की दुकान के अंदर चाय बनाते हुए नजर आया था। जिसके बाद लोग इस सोच में पड़ गए थे कि डॉली ने अपनी चाय की दुकान दुबई में भी खोल दी है। फिलहाल डॉली के इस नए ऑफिस वाले वीडियो को देख लोगों में कोहराम मच गई। लोग उसकी दिन प्रति दिन सफलता को देखते हुए भौंचक्के रह गए और कमेंट कर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - इस ऑफिस में ये क्या करेगा, लैपटॉप पर चाय बनाएगा? दूसरे ने लिखा - इसे देखने के बाद तो मेरा मन करता है कि मैं अपनी सारी डिग्रियों को आग लगा दूं। तीसरे ने लिखा - यहां लोग पढ़ाई में अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। चाय बेचना ही अच्छा है।

ये भी पढ़ें:-

घर के लिए डिजाइन दिखाकर शख्स ने बच्चे से ली राय, मिला ऐसा जवाब कि Video हो गया वायरल

गजब टोपीबाज लड़की है ये, इसकी हरकत देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।