1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'एयर डिफेंस रेजिमेंट का नाश्ता', रिटायर्ड सेना अधिकारी ने शेयर किया ड्रोन पकौड़े का फोटो, लोगों ने खूब लिए मजे

'एयर डिफेंस रेजिमेंट का नाश्ता', रिटायर्ड सेना अधिकारी ने शेयर किया ड्रोन पकौड़े का फोटो, लोगों ने खूब लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 11, 2025 07:56 pm IST,  Updated : May 11, 2025 07:56 pm IST

हाल में ही हुए पाकिस्तानी हमलों में भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी स्वार्म ड्रोन्स को नाकाम कर नीचे गिराया। ये ड्रोन लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) को पार करने की कोशिश कर रहे थे। ढिल्लों की पोस्ट ने न केवल पाकिस्तान के सेना का मजाक उड़ाया, बल्कि भारतीय सेना की सतर्कता और तकनीकी क्षमता को भी पेश किया।

ड्रोन पकौड़े के फोटो हुए वायरल- India TV Hindi
ड्रोन पकौड़े के फोटो हुए वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच जहां एक तरफ ड्रोन हमलों की खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी ने अपने पोस्ट से सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, सेना के रिटायर्ड अधिकारी  ने अपनी पोस्ट में एक थाली में सजे ड्रोन पकौड़े की तस्वीर शेयर की है। जिसे देख लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- अब तो ये भारत के एयर डिफेंस रेजिमेंट का नाश्ता हो चुका है। जाहिर सी बात है कि लोगों की यह बात बिल्कुल सही है क्योंकि जब से भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, तब से पाकिस्तान लगातार ड्रोन हमला कर रहा और भारत उसके हर एक हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके ड्रोन्स को मार गिराया।

सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने पोस्ट की ड्रोन पकौड़े की तस्वीर

इस पोस्ट को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख लोगों ने देखा और 16 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। ढिल्लों के इस पोस्ट में एक थाली में तीन पकौड़े ड्रोन की शक्ल में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- “ड्रोन पकौड़े… एयर डिफेंस रेजिमेंट में नया स्नैक। जय हिंद!” रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का यह पोस्ट देखते ही देखते तुरंत वायरल हो गया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों का यह पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन हमलों के गंभीर मुद्दे को थोड़े हल्के अंदाज में पेश किया है। 

अधिकारी के पोस्ट पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

ढिल्लों की इस पोस्ट पर पूर्व IPS अधिकारी गुरिंदर ढिल्लों ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया और लिखा- “सभी पंजाबी भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे ‘ड्रोन पकौड़े’ खाना शुरू करें, जो एक तुर्की-चीनी डिश है, ताकि भारतीय एयर डिफेंस रेजिमेंट का पूरा समर्थन किया जा सके। हमें अपनी वायु रक्षा बलों पर गर्व है।” एक अन्य यूजर, राज शुक्ला ने इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए लिखा- “भारतीय वायु रक्षा रेजिमेंट को तुरंत ‘ड्रोन पकौड़े’ का पेटेंट कराना चाहिए, वरना कोई चतुर व्यापारी इस आइडिया को हथिया लेगा।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।