1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में चूर वकील साहब रोड पर ही निकाल लिए रिवाल्वर और दिखाने लगे अपना भौकाल, Video हुआ वायरल

नशे में चूर वकील साहब रोड पर ही निकाल लिए रिवाल्वर और दिखाने लगे अपना भौकाल, Video हुआ वायरल

 Reported By: Vishal Singh Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 18, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 02:12 pm IST

सोशल मीडिया पर नशे में धुत्त वकील का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो सरेराह अपनी बंदूक निकाल कर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है। वह लोगों से कह रहा है कि पीछे हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा।

नशे में धुत्त वकील ने बीच सड़क पर निकाल लिया बंदूक।- India TV Hindi
नशे में धुत्त वकील ने बीच सड़क पर निकाल लिया बंदूक। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक वकील नशे में धुत्त होकर सरेराह अपनी रिवाल्वर निकाल लेता है और बीच सड़क पर घूमने लगता है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास में खड़े एक अन्य शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला लखनऊ के थाना बंथरा का बताया जा रहा है। 

हाथ में बंदूक और बीच सड़क पर लोगों को धमकी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर गाड़ियां लगातार आ-जा रही हैं। इधर, वकील साहब भी नशे में चूर होकर सड़क पर टहल रहे है। वकील साहब के हाथ में एक रिवाल्वर भी देखा जा रहा है। जिसे लेकर वह अपनी शानो-शौकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में वकील अपने हाथ में लिए रिवाल्वर को लोगों की तरफ कर के दिखा रहा है और चिल्लाते हुए कह रहा है कि "हट जाओ नहीं तो मार दूंगा"।   

ये भी पढ़ें:

Video: "वाह! क्या सोच है रे तेरी", 4 फुट की जगह में बना दिया तीन मंजिला मकान

लोगों ने वकील पर कार्रवाई करने की मांग की

आस-पास मौजूद लोग वकील साहब को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें वहां से जाने के लिए बोल रहे हैं। वकील साहब जैसे-तैसे चलते हुए अपनी गाड़ी के पास आते है और नशे की हालत में गाड़ी ड्राइव कर के ले जाते हैं। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और मामले में वकील साहब की गुंड़ागर्दी बता रहे हैं। जबकि कई लोग इस वकील पर कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

मिनी वैन की बोनट पर शख्स को घसीटता रहा ड्राइवर, दिल्ली के कोटला मुबारकपुर का मामला, Video हुआ वायरल

Video: बच्चे के साथ महिला करने जा रही थी सुसाइड, फिर जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।