1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बच्चे के साथ महिला करने जा रही थी सुसाइड, फिर जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं

Video: बच्चे के साथ महिला करने जा रही थी सुसाइड, फिर जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 18, 2023 12:08 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 12:08 pm IST

वायरल वीडियो में दखा जा सकता है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ सड़क किनारे जा रही है और वह अचानक से पुल के नीचे कूदने की कोशिश करने लगती है।

बच्चे के साथ पुल के नीचे कूदने जा रही थी महिला। - India TV Hindi
बच्चे के साथ पुल के नीचे कूदने जा रही थी महिला। Image Source : SOCIAL MEDIA

किसकी जिंदगी कैसी चल रही है इस बात का अंदाजा हम कभी भी नहीं लगा सकते। कौन कब अपने लाइफ से परेशान होकर उसे खत्म करने पर तुल जाए ये भी हम नहीं पता कर सकते। हम जो कर सकते हैं वह ये कि अपने नजरों के सामने किसी को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। ऐसा ही एक वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग दंग रह गए। वीडियो में एक महिला अपने बच्चे के साथ आत्महत्या करने की कोशिश करती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिससे महिला और उसके बच्चे की जान बच जाती है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

बस ड्राइवर हीरो बनकर बचाता है महिला की जान

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ जा रही होती है। तभी वह अचानक अपने बच्चे को गोद में लेकर पुल के नीचे पानी में कूदने की कोशिश करती है। तभी एक बस ड्राइवर की नजर महिला पर पड़ती है और वह अपनी बस रोककर महिला के पास जाता है और उसे आत्महत्या करने से बचा लेता है। वह पहले बच्चे को महिला की गोद से छुड़ाता है फिर वह उस महिला को बस में वापस ले आता है। 

वीडियो को मिले 8 लाख व्यूज़

वीडियो को देखकर कोई भी हैरान-परेशान हो जाएगा। अगर उस वक्त बस ड्राइवर अपनी फुर्ती नहीं दिखाता तो शायद वह महिला और उसका बच्चा नहीं बच पाता और सबसे बड़ी बात कि वह बस ड्राइवर समय पर वहां मौजूद था। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ThebestFigen नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख लोगों ने देखा है और साढ़े 6 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

"झूठ बोला तो मुंह काला कर दूंगा", शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने अधिकारियों को लगाई फटकार, Video हुआ वायरल

राजनीति छोड़िए खेल के मैदान में भी चोके-छक्के लगाने में माहिर हैं सीएम एकनाथ शिंदे, क्रिकेट खेलते Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।