1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में टल्ली होकर बंदे ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, होश में आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे में टल्ली होकर बंदे ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, होश में आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 21, 2023 07:05 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 07:05 pm IST

लोग नशे में क्या कुछ नहीं कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है जहां एक शख्स नशे में धुत्त होकर अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर उतार दिया और उसे ट्रैक पर ही दौड़ाने लगा।

नशे में कार चालक ने रेलवे ट्रैक पर उतार दी थी अपनी कार।- India TV Hindi
नशे में कार चालक ने रेलवे ट्रैक पर उतार दी थी अपनी कार। Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी इंसान नशे में ऐसी हरकतें कर देता है जिसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती। नशे में लोगों को समझ में भी नहीं आता कि वह क्या कर रहे हैं। हाल में ही नशे में धुत्त एक शख्स ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिया है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दरअसल, इस शख्स ने नशे में धुत्त होकर अपनी कार को रेलवे ट्रैक पर उतार दिया। वह ट्रैक पर ही कार को दौड़ाए जा रहा था। यह नजारा देख आस-पास के रेलवे के लोग भी हैरान रह गए। घटना केरल के कन्नूर की है। जहां जयप्रकाशन नाम के शख्स ने 18 जुलाई को शहर के अंदर एक रेलवे ट्रैक पर अपनी कार उतार दी और ट्रैक पर ही कार को चलाने लगा।

मामले में केरल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शख्स नशे में धुत्त था और वह पीकर कार चला रहा था। उसकी कार ट्रैक पर कुछ दूर तक चली फिर बंद हो गई। जिसके बाद रेलवे गेटकीपर और स्थानीय लोगों ने पुलिस और पास के रेलवे स्टेशन को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने 19 जुलाई को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसे जमानत पर छोड़ने से पहले उसकी कार जब्त कर ली।

आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस वक्त व्यक्ति नशे में अपनी कार को ट्रैक पर चला रहा था। उसी वक्त राजधानी एक्सप्रेस के आने का समय हो रहा था। गनीमत रही कि ट्रेन के आने से पहले लोग वहां पहुंच गए और कार को ट्रैक से हटाया नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। 

ये भी पढ़ें:

बिहार में 30 फरवरी भी होता है, बच्चे की TC पर लिख दी ऐसी तारीख जो इस कलयुग में तो कभी नहीं आने वाला

ब्रेकअप के बाद लड़की ने अपने Ex को भेजा कचरे वाली पन्नी, बोली- इसे पहन लेना, तुम्हारी जगह इसी में है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।