1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेकअप कर ब्यूटी पार्लर वाली ने लड़की को बना दिया हिरोइन, लोग बोले- असली शक्ल देख दूल्हा भाग जाएगा

मेकअप कर ब्यूटी पार्लर वाली ने लड़की को बना दिया हिरोइन, लोग बोले- असली शक्ल देख दूल्हा भाग जाएगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 06, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 06:12 pm IST

एक लड़की का ब्यूटी पार्लर वाली ने ऐसा मेकअप किया कि उसका पूरा लुक ही चेंज हो गया। लड़की का असली चेहरा देख कोई उसे पहचान ही नहीं पाएगा कि ये वहीं इंसान है।

लड़की मेकअप से पहले और मेकअप के बाद।- India TV Hindi
लड़की मेकअप से पहले और मेकअप के बाद। Image Source : INSTAGRAM

हमारे देश में लोग शादी के मौके पर लोन लेकर शदी करते हैं। एकदम पानी की तरह पैसा बहाते हैं। दहेज से लेकर खाना-पीना, कपड़ा-लत्ता यहां तक की मेकअप पर भी लोग हजारों रुपए एक चुटकी में उड़ा देते हैं। आजकल तो वैसे हर कोई शादी में मेकअप कर ही रहा है लेकिन कभी-कभी लोग इतना मेकअप कर लेते हैं कि इंसान पहचान में ही नहीं आता है। मेकअप के उतरने के बाद लोग असली शक्ल देखकर हैरान रह जाते हैं कि ये वहीं आदमी है या कोई और। 

मेकअप से पूरा लुक ही चेंज कर दिया

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की की शादी के दिन उसका मेकअप कर के ऐसा लुक बदल दिया जाता है कि अब वह पहचान में ही नहीं आ रही है। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहाा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ढाई करोड़ लोगों ने देखा है और 8 लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को @garimasaini_loreal_parlour नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

वीडियो देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन 

वायरल हो रही दुल्हन का लुक देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उनके कमेंट्स पढ़कर कोई भी निराशा में डूब जाएगा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये क्या कर दिया तूने, किसी की जिंदगी खराब कर दी। वहीं दूसरे ने लिखा- मेकअप की जगह फेस ही ट्रांसप्लांट कर दिया। तीसरे ने लिखा- दीदी का मेकअप उतरते ही उनका पति उन्हें देखकर भाग जाएगा। कई लोगों ने दुल्हन का जमकर मजाक उड़ाया है। जबकि कुछ लोगों ने तो बहुत ही भद्दे कमेंट किए हैं।

ये भी पढ़ें:

शराब ले जा रहा ट्रक पलटा, बोतल चुराकर भागते हुए दिखे लोग, देखें Video

दुल्हन की बहन ने अपनी डांस से स्टेज पर लगाई आग, देखने वाले बस देखते ही रह गए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।