1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 60 साल तक शख्स ने शरीर पर पानी नहीं डाला जब नहाया तो हो गई मौत, जानिए दुनिया के सबसे गंदे आदमी के बारे में

60 साल तक शख्स ने शरीर पर पानी नहीं डाला जब नहाया तो हो गई मौत, जानिए दुनिया के सबसे गंदे आदमी के बारे में

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 14, 2023 05:17 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 05:17 pm IST

ये है दुनिया का सबसे गंदा आदमी जिसने 60 सालों तक अपने शरीर पर पानी का एक बूंद तक नहीं डाला था। जब उसे पकड़कर जबरन नहलाया गया तब वह बीमार पड़ गया जिसके कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई।

अमौ हाजी - India TV Hindi
अमौ हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता था।

दुनिया में आज तक आपने अच्छे कारनामे करने वालों के बारे में ही सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जिसने कोई अच्छा काम नहीं किया जिससे लोगों को कोई सीख मिले। लेकिन उसके जीवन की कहानी है ही कुछ ऐसी कि आप जानकर इससे भी कुछ सबक ले सकते हैं। तो हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे गंदे आदमी के बारे में। हर किसी को अच्छा दिखने, अच्छा पहनने का शौक होता है लेकिन इस शख्स को ऐसा कोई भी शौक नहीं था। हालांकि इस व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

60 सालों तक नहीं नहाया, जब नहलाया गया तो हो गई मौत

दुनिया में सबसे गंदा दिखने वाले इस व्यक्ति का नाम अमौ हाजी था और वह ईरान का रहने वाला था। इस आदमी ने 60 साल तक नहाया नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 साल बाद जब इस आदमी को नहलाया गया तो वह बीमार पड़ गया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। अमौ हाजी को लगता था कि वह अगर नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। इसी डर की वजह से वह कभी नहीं नहाया। हाजी का मानना था कि साबुन और पानी का इस्तेमाल करने से वह बीमार हो जाएगा। कई सालों से न नहाने की वजह से उसके स्किन का कलर एकदम काला हो गया था। हाजी के इस गंदगी में रहने की वजह से कोई भी उसके साथ नहीं रहता था और वह ईंट से बनी झोपड़ी में अकेले रहता था। हाजी हमेशा न नहाने का बहाना ढूंढता था लेकिन एक दिन गांव के लोगों ने उस जबरदस्ती पकड़ कर नहला दिया और उसकी तबियत खराब हो गई फिर कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

अमौ हाजी
Image Source : FREEPIKअमौ हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता था।

अमौ हाजी
Image Source : FREEPIKअमौ हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता था।

सड़क किनारे मरे हुए जानवरों का मांस खाता था शख्स

अमौ हाजी सिर्फ न नहाने की ही वजह से गंदा नहीं था बल्कि वह खाने में भी सड़ा मांस और गंदा पानी पीता था। जब हाजी जवान हुआ करता था तब उसे किसी बात का सदमा लग गया था तभी से वह गंदा रहने लगा और उसकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई। साल 2014 में तेहरान टाइम्स में एक रिपोर्ट छपी थी जिसमें यह सामने आया था कि अमौ हाजी सड़क किनारे मरे हुए जानवरों का मांस खाता था। 

ये भी पढ़ें:

डेटिंग ऐप पर लड़की नहीं मिल रही? टेंशन न लें, ट्विटर पर ये मैडम दे रहीं लड़कों को क्लास

इस गांव में बसने पर सरकार दे रही 50 लाख रुपए, लेकिन एक शर्त है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।