1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. परीक्षा देने आए छात्र का हॉल टिकट ले उड़ा बाज, देखता रह गया स्टूडेंट, Video वायरल

परीक्षा देने आए छात्र का हॉल टिकट ले उड़ा बाज, देखता रह गया स्टूडेंट, Video वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 14, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 04:09 pm IST

केरल के कासरगोड जिले के एक स्कूल में गुरुवार सुबह केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा देने आए एक छात्र का हॉल टिकट बाज ने छीन लिया।

एडमिट कार्ड लेकर उड़ा और खिड़की पर जा बैठा बाज- India TV Hindi
एडमिट कार्ड लेकर उड़ा और खिड़की पर जा बैठा बाज Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पीएससी का परीक्षा देने गए एक छात्र का हॉल टिकट बाज लेकर उड़ गया और एक खिड़की पर जा बैठा। मामला केरल के कासरगोड जिले का बताया जा रहा है। यहां एक सरकारी स्कूल में 10 अप्रैल की सुबह केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा शुरू होने से कुछ ही देर पहले एक छात्र का एडमिट कार्ड बाज लेकर उड़ गया। इस घटना ने स्कूल पर आए करीब 300 अभ्यर्थियों और कुछ अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। 

अभ्यर्थी से उसका हॉल टिकट छीनकर उड़ा बाज

घटना का वीडियो, 'द हिंदू' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जहां बताया गया है कि परीक्षा देने आए एक स्टूडेंट पर बाज ने झपट्टा मारा और अभ्यर्थी से उसका हॉल टिकट छीनकर उड़ गया। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, कासरगोड के सरकारी यूपी स्कूल में सुबह 7.30 बजे होने वाली परीक्षा से पहले छात्र परीक्षा भवन के पास बैठकर रिवीजन कर रहा था। पास में ही उसका हॉल टिकट भी पड़ा हुआ था। तभी बाज अचानक से नीचे उतरा और हॉल टिकट अपनी चोंच में पकड़कर ऊपर एक खिड़की पर जाकर बैठ गया। जिसके बाद छात्र और साथी परीक्षार्थी बाज को हैरत भरी नजरों से देखते रहे। बाज भी  चुपचाप अपनी चोंच में हॉल टिकट दबाए खिड़की पर बैठा रहा। बाज को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उसे नीचे हो रहे शोर-शराबे से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।