1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: डंडे मार रहे शख्स को हाथी ने पैरों तले कुचला, मरने के बाद भी आटे की तरह गूंथते रहा जानवर

Video: डंडे मार रहे शख्स को हाथी ने पैरों तले कुचला, मरने के बाद भी आटे की तरह गूंथते रहा जानवर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 18, 2024 10:54 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 10:54 am IST

अपने मालिक के टॉर्चर से परेशान हाथी ने मालिक को पटका और उसे अपने पैरों तले बुरी तरह से रौंद डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शख्स को पैरों तले कुचलता हाथी- India TV Hindi
शख्स को पैरों तले कुचलता हाथी Image Source : SOCIAL MEDIA

हाथी बहुत ही शांत जानवर होता है लेकिन जब वह अपने रौद्र रूप में आता है तो सबसे खूंखार जानवर बन जाता है। मानो जैसे कोई प्रलय आ गया हो। इसलिए किसी शांत जानवर को इतना टॉर्चर भी नहीं करना चाहिए कि वह अपना भयानक रूप दिखाने को मजबूर हो जाए। हम आपको ये सब इसलिए बता रहे हैं क्यों कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी को उसका मालिक डंडे मार रहा था। हाथी अपने मालिक के टॉर्चर से इतना परेशान हो गया कि उसने गुस्से में अपने मालिक को ही अपने पैरों तले रौंद डाला।

हाथी ने शख्स को बुरी तरह रौंदा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी एक शख्स को अपने पैरों तले बुरी तरह से रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। हाथी के इतना उग्र होने की वजह भी वीडियो में दिखाई दे रही है। दरअसल, शख्स उस हाथी को बार-बार लोहे की छड़ चुभो रहा था। पहले तो हाथी शांत खड़े होकर अपने मालिक के टॉर्चर को बर्दास्त करता रहा लेकिन जब हद पार हो गई तो उसने अपना सब्र खो दिया और उग्र होकर अपने मालिक को धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा देता है। फिर हाथी उस शख्स को अपने पैरों तले तब तक रौंदता है जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती। हाथी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था इसलिए शख्स के मरने के बाद भी वह उसे आटे की तरह गूंथते रहता है। अंत में हाथी उस शख्स को अपनी सूंड से उठाकर हवा में उछाल देता है। यह होता देख एक आदमी शख्स को बचाने के लिए दौड़ता है लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी होती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NeverteIImeodd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1.4 मिलियन लोगों ने देखा और 14 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को कुछ और भी अकाउंट्स द्वारा शेयर किया गया है। उन एक्स हैंडल्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, घटना करहल की बताई जा रही है और मरने वाला व्यक्ति 62 साल का था जो हाथी की देखभाल करता था।

ये भी पढ़ें:

धोती पहनकर आए किसान को मॉल में अंदर जाने से गार्ड ने रोका, Video हुआ वायरल तो मच गया बवाल

India आने के बाद बदली इस जापानी लड़की की जिंदगी, Video शेयर कर बताया अपना एक्सपीरिंयस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।