1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खतम... टाटा... बाय-बाय! शख्स ने बॉस को ऐसा रेजिग्नेशन लेटर थमाया कि जीवन भर याद रहेगा ये इस्तीफा

खतम... टाटा... बाय-बाय! शख्स ने बॉस को ऐसा रेजिग्नेशन लेटर थमाया कि जीवन भर याद रहेगा ये इस्तीफा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 13, 2023 06:46 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 06:46 pm IST

एक शख्स ने अपने ऑफिस में नौकरी छोड़ने के वक्त ऐसा रेजिग्नेशन लेटर लिख दिया जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया क्योंकि आजतक ऐसा लेटर किसी ने नहीं लिखा होगा।

Resignation Letter- India TV Hindi
शख्स ने अपने दफ्तर में कुछ इस अंदाज में दिया अपना इस्तीफा। Image Source : LINKEDIN

आपलोगों के ऑफिस में भी इस्तीफे पड़ते होंगे। अक्सर लोग अपना इस्तीफा बहुत ही फॉर्मल टाइप में लिखते हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि इसे इस ऑफिस ने क्या कुछ नहीं दिया और इसे यहां से जाने का बहुत दुख है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा रेजिग्नेशन लेटर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ज्यादा बकवास न करते हुए सीधे-सीधे शब्दों में अपना इस्तीफा लिखा और अपनी कंपनी को अलविदा कह दिया। इस लेटर ने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दी है। इसे पढ़ने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, शख्स के बॉस को भी आज तक ऐसा रेजिग्नेशन लेटर नहीं मिला होगा और वह जिंदगी भर इस इस्तीफे को याद रखेगा।

दरअसल, शख्स ने अपना इस्तीफा सिर्फ 3 शब्दों में लिखा है। जिसे पढ़ने के बाद बॉस को तो ये समझ में आ ही जाएगा कि वह शख्स इस ऑफिस में इस्तीफा देकर कितना खुश होगा। शख्स ने अपने लेटर में सिर्फ "बाय, बाय सर" लिखा और इसके अलावा उसने कुछ भी नहीं लिखा। इस इस्तीफे से छोटा इस्तीफा आज तक किसी ने नहीं दिया होगा। कर्मचारी ने सीधी बात नो बकवास का फॉर्मूला अपनाते हुए अपना रेजिग्नेशन लेटर अपने बॉस को सौंप दिया।

ऐसा इस्तीफा आपने कभी नहीं देखा होगा

Resignation Letter
Image Source : LINKEDINशख्स ने अपने दफ्तर में कुछ इस अंदाज में दिया अपना इस्तीफा।

इससे ज्यादा सिंपल तरीका और कुछ नहीं हो सकता

इस लेटर को @MBSVUDU नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा है- Simple. खबर लिखे जाने तक इस लेटर वाले पोस्ट को 3 लाख लोगों ने लाइक किया और 51 हजार लोगों ने रिट्विट किया है। वहीं, हजारों लोगों में इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है। कई लोगों ने कहा कि ऐसा इस्तीफा आज तक नहीं पड़ा होगा। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि ऐसे इस्तीफे सिर्फ महान शख्सियत ही देते हैं। आपको यह इस्तीफा कैसा लगा जरूर बताइएगा।

ये भी पढ़ें:

15 लाख में इस शख्स ने बसाया अपना देश और बन गया यहां का सुल्तान, खुद की करंसी और पासपोर्ट भी बनाया

5 साल की उम्र में इस लड़की ने दिया था बच्चे को जन्म, इतनी कम उम्र में मां कैसे बन गई आज तक नहीं सुलझा ये रहस्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।