1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दरवाजे का लॉक देखकर तो चोर भी हैरान हो जाएगा, Video हो रहा है वायरल

दरवाजे का लॉक देखकर तो चोर भी हैरान हो जाएगा, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 05:00 pm IST

एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर में लगे दरवाजे की कुंडी नजर आ रही है। उस कुंडी को लॉक करने का तरीका बहुत ही अलग है जो आपने अब तक नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप इंस्टाग्राम पर जाएंगे तो वहां अलग-अलग वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे। आप फेसबुक पर जाएंगे तो वहां भी ऐसा ही नजारा दिखेगा। आप एक्स प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो वहां तो बहुत वायरल वीडियो और फोटो देखने को मिल जाएंगे। आप अगर सोशल मीडिया पर दिन एक्टिव होते हैं तो फिर उन सभी वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर का दरवाजा बंद है। कुंडी लगी हुई है मगर कुंडी में ताला नहीं लगा हुआ है। बल्कि ताला कुंडी के बाहर एक दूसरी जगह पर लगा हुआ है। इसके बावजूद दरवाजा कोई नहीं खोल सकता है। वीडियो बनाने वाला शख्स कुंडी खोलने की कोशिश करता है। कुंडी थोड़ी खुलती मगर पूरी तरह से खुलने से पहले वो ताला बंद लॉक से टकरा जाती है। इसका मतलब उस लॉक से ताला हटेगा, कुंडी वहां से आगे जाएगी और तब वह दरवाजा खुलेगा। जिसने भी इसे बनाया है बहुत ही दिमाग लगाकर बनाया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चोर समाज सदमे में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत गजब हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- चोरों का बाप है ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- आज तो चोर समाज बहुत गहरे सदमे में है।

ये भी पढ़ें-

दीदी को कुछ ज्यादा ही जल्दी थी तभी ऐसा हुआ, एक बार आप भी देखिए यह Video

हॉस्पिटल की बिस्तर पर लेटी हुई हैं दादी मगर नहीं छोड़ा मेकअप, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।