1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सऊदी अरब में रोबोट की शर्मनाक हरकत से महिला रिपोर्टर हुई असहज, Video वायरल

सऊदी अरब में रोबोट की शर्मनाक हरकत से महिला रिपोर्टर हुई असहज, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 08, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 02:50 pm IST

सोशल मीडिया पर इस समय सऊदी अरबिया के एक रिपोर्टर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि रोबोट कैसी हरकत कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो इंसान को हैरान कर देते हैं। वीडियो देखकर पहली बार में इंसान को तो भरोसा ही नहीं होता है कि मैंने जो देखा, वो सही है। ऐसे वीडियो बहुत कम वायरल होते हैं मगर जब भी होते हैं, बहुत हैरान करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को सऊदी अरबिया का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में हैरान करने जैसा क्या नजर आ रहा है।

वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि किसी एक प्रोग्राम में एक महिला रिपोर्टर अपनी रिपोर्टिंग कर रही है। इस दौरान वहां एक आदमी और महिला रिपोर्टर के पीछे एक मेल रोबोट खड़ा नजर आ रहा है। ऐसा मालूम पड़ता है जैसे वह महिला रिपोर्टर उसी रोबोट के बारे में बता रही है। मगर तभी कुछ ऐसा होता है जिससे महिला असहज हो जाती है। वीडियो में नजर आता है कि वह रिपोर्टर महिला को गलत तरीके से छूता है, जिस कारण महिला असहज हो जाती है। अब इसके पीछे कोई टेक्निकल दिक्कत है या फिर कोई दूसरा कारण है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @historyinmemes नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'सऊदी अरब का पहला पुरुष रोबोट एक महिला रिपोर्टर को गलत तरीके से छूता नजर आ रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख 81 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे गलत तरह से प्रोग्राम किया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह पक्का किसी और के कंट्रोल से हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सब क्या हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने साइकिल पर किया ऐसा स्टंट कि दंग हो गए लोग, Video आपको भी कर देगा हैरान

Law यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने पुलिस अधिकारी से पूछा बड़ा सवाल, Video हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।