हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग डांस करते नजर आते हैं तो कुछ में लड़ाई-झगड़े करते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें लड़की काफी खराब तरीके से स्कूटी या साइकिल चलाती दिखती है। वीडियो देखकर लोग उन्हें काफी ट्रोल भी करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें लड़की की ड्राइविंग स्किल देख लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी लड़की की तारीफ करने लगेंगे।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने हर किसी को दंग कर दिया है। वीडियो में लड़की साइकिल चलाती हुई नजर आ रही है मगर हैरानी की बात यह है कि वह साधारण तरीके से नहीं बल्कि स्टंट करते हुए साइकिल चला रही है। लड़की कभी साइकिल के पैडल को सड़क पर घसीटकर उसमें से चिंगारी निकाल रही है। तो अगले ही पल अगले पहिए को हवा में उठाकर साइकिल चलाने लगती है। इतना ही नहीं लड़की साइकिल के एक पहिए को हवा में रखकर गजब के कट भी लगाती हुई नजर आ रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने की खूब तारीफ
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @_Shivkivani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'काफी सारे लड़के इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे कि यह कई लड़कों से (साइकिल चलाने के मामले में) अच्छी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कम से कम मुझसे तो बहुत अच्छी है, ये स्पार्क कहां से आया? दूसरे यूजर ने लिखा- गजब, कहां से सीखा इसने?
ये भी पढ़ें-
Law यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने पुलिस अधिकारी से पूछा बड़ा सवाल, Video हो रहा है खूब वायरल
चोरी करने के लिए चोरों ने लगाया गजब का दिमाग, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला, अब हो रहा है वायरल