1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी करने के लिए चोरों ने लगाया गजब का दिमाग, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला, अब हो रहा है वायरल

चोरी करने के लिए चोरों ने लगाया गजब का दिमाग, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला, अब हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 08, 2024 09:59 am IST,  Updated : Mar 08, 2024 09:59 am IST

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में चोरी करने का एक गजब का तरीका देखने को मिल रहा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

समय के साथ जिस तरह यह दुनिया अपडेट हो रही है, ठीक उसी तरह चोर भी अपने आप को अपडेट कर रहे हैं। चोर और लुटेरे लोगो को लुटने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं। ऐसा ही एक नया और यूनिक तरीका सोशल मीडिया पर इस वक्त देखने को मिला। चोरों का यह तरीका किसी को पता नहीं चलता अगर CCTV में यह नजारा कैद नहीं होता है। वीडियो को देखने के बाद आप भी भौचक्के हो जाएंगे और सोचेंगे कि चोर चोरी करने के लिए कितना दिमाग लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी कैफे या फिर छोटे रेस्टोरेंट का है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अपने पीठ पर बड़ा सा बैग लादे हुए अंदर आता है और रिसेप्शन पर बैठे शख्स को फोन दिखाकर कुछ पूछता है। शख्स की मदद करने के लिए वह बंदा अपनी सीट से उठकर आगे जाता है और उसकी मदद करने की कोशिश करता है। इतने में वह शख्स जो बैग लिए अंदर आया था, वह घूम जाता है और उसके बैग में बैठा हुआ शख्स वहां से कुछ पैसे गयब कर देता है। यह पूरा मामला वहां के CCTV में कैद हो गया। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर trollgramofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यह Next Level Robbery है। खबर लिखे जाने तक वीडयो को 1 लाख 48 हजार लोगों ने देख लिया है और 1900 से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

ये भी पढ़ें-

'भाभी जी पल्लू-पल्लू' सुनकर महिला ने दिया ऐसा जवाब कि सिर पकड़ लेंगे आप, Video इंटरनेट पर मचा रहा है बवाल

सांप का जहर इंसान के खून पर किस तरह डालता है असर? Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।