1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सरदार जी ने इस अंदाज में चलाई Bike कि आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें हैरान करने वाला Video

सरदार जी ने इस अंदाज में चलाई Bike कि आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें हैरान करने वाला Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2024 08:17 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 08:17 pm IST

सोशल मीडिया पर सरदार जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको खुद से सवाल पूछेंगे कि क्या मैं जो देख रहा हूं, वो सच है?

बाइक पर स्टंट करता हुआ शख्स- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत की सड़कों पर कब क्या नजर आ जाए, कभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कभी चारपाई वाली गाड़ी चलती हुई दिखाई देती है। तो कभी लोग चलती गाड़ी के पहिए बदलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे कई वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब इसी कड़ी में एक सरदार जी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरदार जी की ड्राइविंग देखने लायक है। पहली बार में तो शायद आप अपनी आंखों पर यकीन ना कर पाएं क्योंकि वीडियो में जो दिख रहा है, वो हैरान करने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?

सरदार जी का तरीका तो देखिए!

एक शख्स अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा होता है। अचानक उसे सड़क पर कुछ ऐसा नजर आता है जिसे उसने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब वह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आपको सड़क पर चल रही एक बाइक नजर आएगी। मगर हैरानी वाली बात यह है कि उस पर बैठे शख्स ने उसका हैंडल नहीं पकड़ा है। बल्कि वह सीट पर सबसे पीछे कुछ इस तरह बैठा है जैसे लोग कुर्सी पर बैठते हैं। इतना ही नहीं वह फोन पर किसी से बात भी कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

किसने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 99 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- घोस्ट राइडर। तीसरे यूजर ने पूछा- बाइक क्या Mr. India चला रहे हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कौन सा ब्रांड है, टेस्ला का घोसला।

ये भी पढ़ें-

पेड़ काटने का तरीका थोड़ा कैजुअल है! Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, SWIGGY ने भी किया रिप्लाई

Sarfaraz Khan के पिता को Thar गिफ्ट करना चाहते हैं Anand Mahindra, सोशल मीडिया पर इस तरह जताई अपनी इच्छा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।