1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेड़ काटने का तरीका थोड़ा कैजुअल है! Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, SWIGGY ने भी किया रिप्लाई

पेड़ काटने का तरीका थोड़ा कैजुअल है! Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, SWIGGY ने भी किया रिप्लाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2024 07:44 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 07:44 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स ने नारियल के पेड़ को इतनी आसानी से काटा कि लोग हो हैरान हो गए। वीडियो देखकर लोगों ने खूब कमेंट्स किए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में अलग-अलग तरह के कई पेड़ पाए जाते हैं। ज्यादातर पेड़ आपको ऐसे मिलेंगे जिनकी डालियां काफी फैली हुई होती हैं। मगर कुछ ही पेड़ ऐसे होते हैं जो सीधे होते हैं और उनके तने या फिर डालियां नहीं होती हैं जैसे कि नारियल का पेड़। वैसे तो किसी भी पेड़ को काटना नहीं चाहिए। लेकिन अगर ऐसी नौबत आती है तो सबसे मुश्किल नारियल के पेड़ को काटने में आती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह लंबा और सीधा होता है। मगर वायरल वीडियो में शख्स का तरीक देखने के बाद आपको यह भी आसान लगने लगेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

पेड़ काटने का तरीका देखिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नारियल के पेड़ को काटने के लिए उसपर चढ़ा हुआ है। उसने अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया है। आपको उसके हाथ में एक कटर नजर आएगा। इसके बाद शख्स उसे काटना शुरू करता है। बंदा पेड़ में पहले एक ट्राइंगल जैसा कट लगाता है। इसके बाद वह उसे दूसरी तरफ से जरा सा ही काटता है और पेड़ विपरित दिशा में गिर जाता है। शख्स के टेक्निक के कारण उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

स्विगी ने कमेंट में क्या लिखा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 144p_cutz नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 लाख 87 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद स्विगी इंस्टामार्ट ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये मक्खन जैसा स्मूथ है।' दूसरे यूजर ने लिखा- अनुभव चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- अनुभव सबसे बड़ा टीचर है। एक यूजर ने लिखा- सेल्यूट है इस बंदे को, इसके आत्मविश्वास को देखो। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई फिजिक्स को फॉलो नहीं करता बल्कि फिजिक्स भाई को फॉलो करता है।

ये भी पढ़ें-

Sarfaraz Khan के पिता को Thar गिफ्ट करना चाहते हैं Anand Mahindra, सोशल मीडिया पर इस तरह जताई अपनी इच्छा

सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है! अगर इस बात को हल्के में लिया तो आपके साथ हो जाएगा ऐसा खेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।