1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के मंडप में दूल्हे को Reel बनाते देख भड़के लोग, बोले- 'पूरा भारत रील्स की चपेट में है'

शादी के मंडप में दूल्हे को Reel बनाते देख भड़के लोग, बोले- 'पूरा भारत रील्स की चपेट में है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2024 05:13 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 05:13 pm IST

ट्रेन और सड़क से निकलकर रील की लत अब शादी के मंडप तक पहुंच गई है। दूल्हे ने शादी के दौरान रील बनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल रील का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल रील का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

टिक-टॉक बंद होते ही इंस्टाग्राम ने Reels नाम से एक नया फीचर लॉन्च कर दिया। Reels के आते ही सभी लोग वहां शिफ्ट हो गए और जमकर रील्स बनाने लगे। लोगों ने इतना रील बनाना शुरू कर दिया कि ये टिक-टॉक से भी ज्यादा फेमस हो गया है। अब आप जिसे देखेंगे वो रील बनाने में लगा हुआ है। रील्स की यह लत चारों तरफ फैल गई है। पहले तो लोग अपने घरों में ही रील्स बनाते थे। उसके बाद लोगों ने सड़क, ट्रेन और मेट्रो में रील्स बनाना शुरू किया। अब लोग शादी के मंडप में भी रील्स बनाने लगे हैं।

शादी के मंडप में भी रील्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग काफी गु्स्सा हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा उसके बगल में बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। इसके बाद वह शाहिद कपूर के फिल्म 'विवाह' के गाने की लिप्सिंग करने लगता है। 29 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @rahulroushan नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं ऐसा करता तो पापा उसी टाइम मारते मुझे। दूसरे यूजर ने लिखा- ये पराकाष्ठा है। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा भारत रील्स की चपेट में है। एक यूजर ने पूछा- इसको कोई पीटा क्यों नहीं?

ये भी पढ़ें-

'बस में छूटा मोबाइल' कहकर लड़की ने बाइक वाले से मांगी मदद, मगर सच जानकर आप हो जाएंगे हैरान

ये दूल्हा शादी करने निकला है या फिर दुकान का सामान बेचने?, आप भी देखिए यह वायरल वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।