1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुई दो हिरणों की लड़ाई, BSF जवान ने शेयर किया यह Video

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुई दो हिरणों की लड़ाई, BSF जवान ने शेयर किया यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 29, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 06:52 pm IST

भारत-पाक सीमा पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां सीमा के आर-पार मौजूद हिरण एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक-दूसरे से भिड़ते हुए हिरण- India TV Hindi
एक-दूसरे से भिड़ते हुए हिरण Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत और पाकिस्तान के सीमा पर हमेशा तनाव रहता है। देश की रक्षा के लिए हमारे जवान हमेशा सरहद पर खड़े रहते हैं। कभी-कभार दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प भी हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भारत-पाक की सीमा पर जवान नहीं बल्कि दो हिरण आमने-सामने हो गए। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आमने-सामने हुए दो हिरण

वीडियो में देखा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान की सरहद पर खंभे और तारों से बनाए गए फेंसिंग वॉल के पास दो हिरण खड़े हैं। दोनों एक-दूसरे को नफरत भरी नजरों से देख रहे हैं। जब दोनों हिरण फेंसिंग वॉल के पास जाते हैं तो वह एक दूसरे पर हल्ला बोल देते हैं। दोनों पूरी ताकत के साथ एक-दूसरे के सिर पर अपने सिर से हमला करते हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश करते हैं। थोड़ी देर तक तो वह आपस में लड़ते हैं फिर दोनों दूर हो जाते हैं। थोड़ी देर बाद फिर से वह एक दूसरे पर हमला बोल देते हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस घटना को भारत के सीमा पर तैनात एक BSF जवान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "पाकिस्तानी हिरण और भारतीय हिरण के बीच हुआ क्लेश, वीडियो बीएसएफ के अधिकारी ने कैप्चर किया है।" वीडियो को अब तक 3 लाख लोगों ने देखा और 6 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा - दोनों हट जाओ वहां से, नहीं तो सलमान भाई अपनी बंदूक लेकर आ रहे हैं। दूसरे ने लिखा- दोनों एक दूसरे से मानो कह रहे हो कि बॉर्डर नहीं होता तो देख लेता तुझे।

ये भी पढ़ें:

Delhi Metro में लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़, सीट और छोटे कपड़ों पर कमेंट करने को लेकर हुआ था विवाद, देखें Video

VIDEO: गर्लफ्रेंड को गोद में लिए भाग रहा था शख्स, अचानक लड़खड़ाया पैर और हो गया मुंह के बल चारो खाने चित्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।