अमेरिका के फ्लोरिडा से भयानक हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां पर एक शख्स अपने दोस्त के बार-बार मना करने के बाद भी पानी में अपना हाथ डाल दिया। जैसे ही शख्स ने पानी में हाथ डाला उस पर एक शार्क मछली ने हमला बोल दिया और उसका हाथ पकड़कर नदीं में लेकर चली गई। घटना फलोरिडा के नेशनल एवरग्लेड्स पार्क की बताई जा रही है। इधर, शख्स ने इस पूरे घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।
Related Stories
नदी में हाथ धो रहा था शख्स तभी शार्क ने बोल दिया हमला
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स को नाव से झुककर नदी में हाथ धोते हुए दिख रहा है। शख्स जैसे ही पानी में अपना हाथ डालता है उसके कुछ सेकंड बाद ही एक शार्क मछली आ जाती है और शख्स के हाथ को अपने दांत से दबोच लेती है। शार्क ने शख्स के हाथ को इतने तेजी झटकती है कि वह सीधे पानी में जा गिरता है। शार्क उस शख्स को पानी में खींचकर ले जाती है। शख्स कैसे भी अपने आप को शार्क के चंगुल से छुड़ाता है और जैसे-तैसे नाव पर वापस आ जाता है। वीडियो में शख्स को दर्द के मारे चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
घटना के बाद शख्स के दोस्त ने बताया कि नेशनल पार्क के अधिकारी आए थे और इलाज के लिए वह उस शख्स को लेकर गए। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Florida नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखो लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने देखा है।
ये भी पढ़ें:
इसे क्या कहते हैं? कुछ याद आया, सिर्फ 90s के बच्चे ही दे पाएंगे सही जवाब
इस कमरे में बिल्ली कहीं छुप गई है, मालिक उसे खोज-खोजकर परेशान है, क्या आप उसे खोज सकते हैं?