1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'फ्लाइंग डीयर', यहां हवा में उड़ते दिखे हिरण, जानें क्या और कहां का है ये मामला

Video: 'फ्लाइंग डीयर', यहां हवा में उड़ते दिखे हिरण, जानें क्या और कहां का है ये मामला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 24, 2023 12:18 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 12:29 pm IST

इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। वीडियो में इन जानवरों को बायोलॉजिस्ट ने जंगल के अलग-अलग जगहों से पकड़ा है और उन पर GPS कॉलर्स लगाने का काम कर रहे हैं।

हवा में उड़ते हुए हिरण।- India TV Hindi
हवा में उड़ते हुए हिरण। Image Source : SOCIAL MEDIA

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींच रहा है। वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं। दरअसल, बात ऐसी है कि इस वीडियो में कुछ हिरण हवा में उड़ते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि वे खुद से हवा में नहीं उड़ रहे हैं बल्कि वे एक हेलिकॉप्टर से लगे एक रस्सी से बांधकर लटकाए गए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उटाह डिवीजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज (DWR) ने इसे शेयर किया है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है 'ये सैंटा के उड़ने वाले हिरन नहीं हैं! हर साल ठंड के वक्त हमारे बायोलॉजिस्ट पूरे राज्य में लगभग 1200 हिरणों को पकड़ते हैं और उन पर GPS कॉलर लगाते हैं उन्हें एक क्षेत्र में भी लाया जाता है, जहां उनके सुरक्षित रूप से जंगल में वापस जाने से पहले स्वास्थ्य की जांच होती है। ये महत्वपूर्ण प्रयास हमें हिरणो के माइग्रेशन पैटर्न की निगरानी करने और जानने में मदद करता है।' 

हेलिकॉप्टर से लगे रस्सी में बांधकर लटकाए गए हैं ये हिरण।
Image Source : SOCIAL MEDIAहेलिकॉप्टर से लगे रस्सी में बांधकर लटकाए गए हैं ये हिरण।

वीडियो में लटके हुए हिरण दिखे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलिकॉप्टर से रस्सी बंधी हुई है जिसमें हिरण लटके हुए हैं। इन हिरणों के आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। ताकि हवा में इन्हें कुछ न दिखे और ये डरे नहीं। इसके बाद इन हिरणों को जमीन पर उतार दिया जाता है। इसके बाद इन जानवरों को बायोलॉजिस्ट इनमें GPS कॉलर्स लगा रहे हैं। ताकि ये अगर इस जगह को छोड़कर दूसरी जगह जाएं, तो उसका पैटर्न समझा जा सके। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने कमेंट किया है।

ये भी पढ़ें:

मोटे लोगों को पतला करके ही मानेगा किम जोंग, अपने देश के नागरिकों पर कर रहा ये एक्सपेरिमेंट

ऐसी दिवानगी देखी कही नहीं, मोदी का फैन हुआ ये कश्मीरी शख्स, कटआउट को गले लगाया और Kiss भी किया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।