1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: मध्य कश्मीर के कांगन इलाके में पाया गया दुर्लभ कस्तूरी मृग

जम्मू-कश्मीर: मध्य कश्मीर के कांगन इलाके में पाया गया दुर्लभ कस्तूरी मृग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 07:40 pm IST

मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले के कांगन स्थित अनादेरवन में मंगलवार एक दुर्लभ कस्तूरी मृग पाया गया

जम्मू-कश्मीर: मध्य कश्मीर के कांगन इलाके में पाया गया दुर्लभ कस्तूरी मृग- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: मध्य कश्मीर के कांगन इलाके में पाया गया दुर्लभ कस्तूरी मृग Image Source : सौ. ग्रेटर कश्मीर डॉटकॉम

नई दिल्ली: मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले के कांगन स्थित अनादेरवन में मंगलवार एक दुर्लभ कस्तूरी मृग पाया गया जिस यहां की आम बोलचाल की भाषा में रोस कैट कहा जाता है। ग्रेटर कश्मीर डॉटकॉम वेबसाइट के मुताबिक यह दुर्लभ कस्तूरी मृग इधर उधर भटक रहा था और इसे स्थानीय लोगों ने जीवित पकड़ लिया।

एक वाइल्डलाइफ अधिकारी ने बताया कि दोपहर में आंदेरवन के स्थानीय लोगों ने इस दुर्लभ कस्तूरी मृग को देखा और इस पकड़ लिया। लोगों ने इस कस्तूरी मृग को वाइल्डलाइफ के अधिकारियों को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि यह मृग काफी डर गया था और जंगल के इलाके से नीचे उतरकर रिहायशी इलाके में आ गया जो कि मानसबल फॉरेस्ट रेंज के करीब का इलाका है। उन्होंने बताया कि इस कस्तूरी मृग को दचिगाम वाइल्डलाइफ सैक्च्यूरी में ले जाया गया है। (इनपुट-ग्रेटर कश्मीर डॉट कॉम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत