1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी संग ओझा सर भी आए लपेटे में, जमकर वायरल हुए मीम

अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी संग ओझा सर भी आए लपेटे में, जमकर वायरल हुए मीम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 08, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 11:26 am IST

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर जमकर मीम बनाए। उनके निशाने पर ओझा सर भी आ गए।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और सभी सीटों पर 5 फरवरी को एक साथ चुनाव हुए थे। आज यानी 8 फरवरी को सभी सीटों पर हुए मतदान की गिनती की गई और खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट हो गया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का सफर यहीं तक था। भाजपा ने चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है और अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ पेज और क्रिएटर्स जमकर मीम बना रहे हैं और अरविंद केजरीवाल को उन्होंने निशाना बनाया है। लेकिन इस मीम यात्रा में अरविंद केजरीवाल अकेले नहीं हैं। उनके साथ राहुल गांधी और ओझा सर पर भी खूब मीम बन रहे हैं। आइए आपको वायरल हो रहे मीम्स दिखाते हैं।

आ बैल मुझे मार

पहला मीम जो वायरल हो रहा है उसमें अरविंद केजरीवाल लोगों से कह रहे हैं कि अगर आपने कमल का बटन दबाया तो मुझे दोबारा जेल जाना पड़ेगा। और फिर जो दिखा आप खुद देख लें।

WWE रिंग में हारे केजरीवाल

इस मीम में नजर आ रहा है कि एक शख्स बहुत ही जोश के साथ रिंग में उतरता है मगर उतनी ही आसानी से हार जाता है। हारने वाले पर केजरीवाल का चेहरा लगाया हुआ है और जीतने वाले पर PM मोदी का चेहरा है।

कांग्रेस की उल्टी रेस

इस मीम में नजर आ रहा है कि रेस के लिए सभी एक ही दिशा में देखते हुए रेस के लिए तैयार हैं मगर कांग्रेस उल्टी दिशा में देखते हुए रेस के लिए तैयार है।

जीरो चेक कर लो सर

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी के चेहरे पर राहुल गांधी का चेहरा लगा हुआ है और लिखा है- 'जीरो चेक कर लो सर।'

राजा कभी अकेले चुनाव नहीं हारता

अगला जो मीम वायरल हो रहा है उसमें ओझा सर की तस्वीर नजर आ रही है और पोस्ट में कैप्शन में लिखा है, 'राजा कभी अकेले चुनाव नहीं हारता, पूरी पार्टी को ले डूबता है।'

राजा का व्यक्तित्व

अगले वायरल मीम में ओझा सर की वोट देने के बाद की तस्वीर है और उस पर लिखा है, 'जीत क्या जीत? हार में भी लोग आपकी बात करें, ये होती है राजा मेंटलिटी। आप हार रहे हो लेकिन हर जगह आपकी चर्चा हो, ये होता है राजा का व्यक्तित्व।'

ये भी पढ़ें-

'भाजपा तो खुश है ही लेकिन उनसे ज्यादा ये तीन लोग खुश हैं', केजरीवाल की हार पर मीम सेना ने खूब उड़ाया मजाक

'लगता है सर राजा नहीं बन पाएंगे', पटपड़गंज से पीछे चल रहे अवध ओझा को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।