1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तलाक को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़के गौरव तनेजा, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर दूर कर दी लोगों की गलतफहमी

तलाक को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़के गौरव तनेजा, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर दूर कर दी लोगों की गलतफहमी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 20, 2024 06:33 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 06:33 pm IST

तलाक की अफवाहों के बीच गौरव तनेजा ने अपनी पत्नी रितु राठी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई है।

अपनी पत्नी रितु राठी के साथ गौरव तनेजा- India TV Hindi
अपनी पत्नी रितु राठी के साथ गौरव तनेजा Image Source : SOCIAL MEDIA

फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर गौरव तनेजा हाल में सुर्खियों में बने हुए हैं। पत्नी रितु के साथ उनकी तलाक की खबरों को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा था। ऐसे में गौरव तनेजा ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर कर ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है। तलाक की अटकलों और चर्चाओं के बीच तनेजा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। गौरव तनेजा ने अपनी पत्नी ऋतु राठी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और लिखा है, "आपके माता-पिता भी अपनी शादी में कठिन दौर से गुजरे होंगे और शायद उन्होंने आपको इसके बारे में बताया भी नहीं होगा। संदेश स्पष्ट है, जब तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हें अपने रिश्ते में नहीं घुसाया, तो हम कैसे घुसाएं।”

नए पोस्ट पर और भी बुरी तरह से भड़क गए लोग

इस पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स गौरव को और भी ज्यादा ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने तो कमेंट कर के अपनी सारी भड़ास ही निकाल दी। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा - ये सबको पता था कि ये तुमलोगों का पब्लिसिटी स्टंट था। दूसरे ने लिखा - अब चैनल चल नहीं रहा है तो कैसे भी कर के कुछ भी कर के लोगों का ध्यान तो अपी तरफ खींचना ही पड़ेगा। तीसरे ने लिखा - भाई गौरव तू बहुत बुरा इंसान है। तू हमेशा अपने वीडियो के लिए अपने परिवार को एक ऑब्जेक्ट की तरह इस्तेमाल करता है।

तलाक की खबर फैली कैसे

मालूम हो कि, गौरव तनेजा और रितु राठी के तलाक की अफवाहें तब फैलने लगीं, जब रितु राठी को प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनकी शरण में मार्गदर्शन के लिए पहुंची थी। ऋतु ने महाराज जी से बताया था कि उनके पति ने उनके साथ छल किया है। जिससे वह बुरी तरह टूट चुकी हैं। ऐसे में वह महाराज जी से अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानी और बेटियों की कस्टडी को लेकर उनसे सलाह मांगी थी। इसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि गौरव और ऋतु के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

सड़क पर गैंडे के साथ बिंदास टहलता दिखा लड़का, Video देख उड़ जाएंगे आपके होश

घर की छत पर लटका दिखा ट्रक, देखने वाले रह गए हक्के-बक्के, बोले - ये यहां पहुंचा कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।