1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान में घुसा विशालकाय जानवर, लोगों में मची खलबली, देखिए वायरल वीडियो

दुकान में घुसा विशालकाय जानवर, लोगों में मची खलबली, देखिए वायरल वीडियो

 Published : Jan 31, 2023 11:14 am IST,  Updated : Jan 31, 2023 11:17 am IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोह जैसा जानवर एक स्टोर में घुस गया है।

आप देख सकते हैं कि स्टोर में जानवर घुस गया है। - India TV Hindi
आप देख सकते हैं कि स्टोर में जानवर घुस गया है। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो थाईलैंड का है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। आपने किसी दुकान में चूहे या सांप को घुसते देखा होगा, लेकिन दुकान में कोई बड़ा जानवर घुस जाए तो हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय जानवर स्टोर के अंदर चला जाता है। स्टोर के अंदर जाकर तबाही मचा देता है। 

स्टोर के भीतर मचा देता है तबाही

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोह जैसा जानवर एक स्टोर में घुस गया है। जानवर दुकान के अंदर घुसकर खूब हंगामा करता नजर आ रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वह स्टोर में रखे स्टैंड के ऊपर से चढ़ जाता है। इसके बाद वह ऊपर की सभी चीजों को गिराने लगता है। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है। दुकान के अंदर अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो जाता है। 

जानवर दुकान में शॉपिंग करने आया है
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, थाईलैंड में क्या क्रेजी सीन है। इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो को 74 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के अजीबोगरीब रिप्लाई देखने को मिलेंगे। एक यूजर ने लिखा कि थाईलैंड में ऐसा अक्सर देखा जाता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जानवर शॉपिंग करने पहुंच गया है। वह अपने काम का सामान खोज रहा है। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं कि ये वीडिया कहां का है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।