1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शारीरिक संबंध के लिए शिक्षक बना रहा था छात्रा पर दबाव, लड़की ने वीडियो रिकॉर्ड कर किया वायरल

शारीरिक संबंध के लिए शिक्षक बना रहा था छात्रा पर दबाव, लड़की ने वीडियो रिकॉर्ड कर किया वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2023 07:22 pm IST,  Updated : May 26, 2023 07:22 pm IST

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं, इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक फैकल्टी सदस्य को एक छात्रा से सेक्स के लिए कहते हुए देखा और सुना जा सकता है।

टीचर ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।- India TV Hindi
टीचर ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। Image Source : SOCIAL MEDIA

गोरखपुर पुलिस ने एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं, इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक फैकल्टी सदस्य को एक छात्रा से सेक्स के लिए कहते हुए देखा और सुना जा सकता है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, हालांकि छात्रा ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू की गई है।

शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में फैकल्टी मेंबर बार-बार लड़की से अपनी इच्छा जाहिर कर रहा है और वह विनम्रता से कहती है 'अभी नहीं'। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षिक का पदार्फाश करने के लिए छात्रा ने खुद इस बातचीत को रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। विवि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

Video: चश्मा छीनकर हीरो बन रहा था बंदर लेकिन महिला की जाल में फंस गया और कर बैठा बेवकूफी

स्कूल बना कुश्ती का अखाड़ा; दो महिला शिक्षक आपस में भिड़ीं, खेत में लेटा-लेटाकर मारा, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।