सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी तुरंत के वीडियो वायरल होते हैं जो कभी-कभी पुराने वीडियो भी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर जो पुराने वीडियो वायरल होते हैं, वो ज्यादातर मजाकिया होते हैं। उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी हर दिन वायरल होने वाले वीडियो को देखते ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको लॉकडाउन के समय की याद आ जाएगी।
अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि ऑनलाइन क्लास के दौरान लड़की सर से एक सवाल पूछने के लिए परमिशन मांगती है। सर ने तुरंत हां कर दिया। इसके बाद लड़की पूछती है, 'आपके टूथपेस्ट में नमक है?' सर को कन्फर्म करने के लिए कि उन्होंने जो सुना वो सही था, एक बार फिर पूछते हैं। लड़की फिर से यही सवाल करती है। इसके बाद सर भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'बेटा मैं बताऊं नमक कैसा होता है। तुम जानती हो कि तुम वाइस प्रिंसिपल से बात कर रही हो। निकल जाओ, अब तुम प्रॉब्लम में फंसोगी।' वायरल हो रहा वीडियो पुराना है मगर इसे देखकर आपको हंसी जरूर आएगी।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Lusifer__Girl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन के दिन बेस्ट थे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 51 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कितना मासूम सवाल था। दूसरे यूजर ने लिखा- क्लास में ऐसे सवाल कौन पूछता है। तीसरे यूजर ने लिखा- सोचो अगर ये ऑफलाइन क्लास होती। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सबसे बढ़िया वीडियो है।
ये भी पढ़ें-
चालान कटने से बचाने के लिए शख्स ने भिड़ाया जुगाड़, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
दरवाजे का लॉक देखकर तो चोर भी हैरान हो जाएगा, Video हो रहा है वायरल
संपादक की पसंद