1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चालान कटने से बचाने के लिए शख्स ने भिड़ाया जुगाड़, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

चालान कटने से बचाने के लिए शख्स ने भिड़ाया जुगाड़, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 06:02 pm IST

एक शख्स ने एक गाड़ी का वीडियो बनाया। वीडियो में उसने बताया कि उस गाड़ी वाले ने चालान से बचने के लिए कौन सा तरीका अपनाया है। वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है जिसे आप भी देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस करते बच्चों का वीडियो वायरल हो जाता है। कभी रील के लिए अतरंगी  हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए ही खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है। इसी तरह तमाम वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक शख्स ने चालान से बचने के लिए अपनाया हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या तरीका अपनाया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गाड़ी के नंबर प्लेट पर कोई पत्ता है। उस पत्ते के कारण सही से नंबर प्लेट नजर नहीं आ रहा है। वीडियो बनाते हुए शख्स दिखाता है कि वो पत्ता उस पर चिपकाया हुआ है और उसमें एक धागा भी बंधा हुआ है। वो धागा सीधे वाइपर से बंधा हुआ है। अब अगर कोई कानून तोड़ेगा तो कैमरे में नंबर प्लेट नहीं आने से वो चालान से बच जाएगा। अगर कोई पुलिस वाला उसे रोके तो वाइपर चलाकर पत्ता हटा देगा और इस तरह पुलिस वालों के सामने उसके जुगाड़ का पता ही नहीं चल पाएगा। वायरल वीडियो को शख्स ने चीन का बताया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर sameer_saiyad_56 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह चालान से बचने का जुगाड़ है और इससे क्या होता है, यह पत्ता चिपका रखा है, अगर पुलिस आएगी तो वाइपर घूमा कर इसको हटा देगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये ड्राइवर पक्का राजस्थान का होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बंदा 2050 में जी रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो मारवाड़ी का जुगाड़ है।

ये भी पढ़ें-

दरवाजे का लॉक देखकर तो चोर भी हैरान हो जाएगा, Video हो रहा है वायरल

दीदी को कुछ ज्यादा ही जल्दी थी तभी ऐसा हुआ, एक बार आप भी देखिए यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।