Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रायोजित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गन्ने के जूस वाले से 'शुगरफ्री' जूस मांग रही है। दुकानदार की हैरान प्रतिक्रिया देखकर लोग लोट-पोट हो रहे हैं। हालांकि लड़की की इस बात पर दुकानदार दिमाग लगाता है और सीधा गिलास की कीमत दो गुनी कर देता है। वीडियो में दुकानदार की चालाकी और तेज प्रतिक्रिया देखकर कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं "ये तो क्लासिक है!"
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theamitbhadana नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में लड़की गन्ने के जूस वाले के पास पहुंचती है और कहती है कि 'एक 40 वाले गन्ने के जूस का गिलास देना।' तुरंत ही कहती है कि, 'शुगरफ्री जूस देना।' ये सुनते ही दुकानदार कन्फ्यूज हो जाता है। इसी बीच में दुकानदार दिमाग लगाकर कहता है कि, 'शुगरफ्री वाला तो 80 का है।' लड़की कहती है 'दे दो।' जूस पीते हुए वो कहती है कि, 'मैं हर चीज शुगरफ्री लेती हूं।' दुकानदार उससे कहता है कि, 'अगली बार फिर आना 70 का दूंगा।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगली बार पिंक कलर वाला भी होना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे ग्राहकों की वजह से हमारी कमाई दुगनी होती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'शुगरफ्री की रेसिपी कमेंट में पिन कर देना।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'शुगरफ्री के नाम पर पानी देना पड़ा।'
गन्ने के जूस के बारे में जानें
गन्ने का जूस गर्मियों का पॉपुलर ड्रिंक है। ताजा, कूलिंग और एनर्जी देने वाला। इसमें नैचुरल शुगर, आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स भरपूर होते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि इसमें फ्रक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि सीमित मात्रा में और नींबू मिलाकर पीना बेहतर है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे
1BHK और स्टूडियो रूम में क्या अंतर है, नहीं जाना तो पछताना पड़ेगा; बेहद दिलचस्प है जवाब