1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या गुंडी बनेगी रे तू! लड़की ने ऐसा क्या किया जो लोग लेने लगे मजे, Video भी हो रहा है खूब वायरल

क्या गुंडी बनेगी रे तू! लड़की ने ऐसा क्या किया जो लोग लेने लगे मजे, Video भी हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 08, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 12:01 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो बहुत ज्यादा ही वायरल हो रहा है। हर कुछ देर बाद किसी न किसी अकाउंट पर ये वीडियो दिख जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DRYASHTIWARI

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे, आपको तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते ही रहेंगे। लोग सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। जितने पोस्ट अतरंगी होते हैं, वो सभी वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने खूब सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए अभी आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं जो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किसी बिल्डिंग के अंदर है और वहां के एक खिड़की पर लगी कांच को तोड़ने की कोशिश कर रही है। चार में से एक कांच पहले से टूटा हुआ है और लड़की दूसरे कांच को तोड़ने की कोशिश कर रही है। लड़की पत्थर और डंडा, सब कुछ चलाकर देख लेती है मगर अपने काम में सफलता बिल्कुल नहीं मिलती है। अब यह क्या मामला है और लड़की ऐसा क्यों कर रही है, यह तो नहीं पता मगर उसके फेल होने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में लिखा आता है, 'क्या गुंडी बनेगी रे तू।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पागल है ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- महिला गुस्से में है। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे दीदी क्या बोलूं अब। चौथे यूजर ने लिखा- अटैक 100% और डैमेज 0% हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना आसान नहीं है क्या ग्लास को तोड़ना?

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

पटना में तो बह गई दूध की गंगा! मिल्क टैंकर पलटते ही लोग करने लगे ये कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

पर्दे के पीछे छिपकर मजे से खाना खा रही थी लड़की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।