1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो ब्रेक ना लगाने का नतीजा, स्कूटी के साथ नाली में गिरी लड़कियां, Video हुआ वायरल

ये देखो ब्रेक ना लगाने का नतीजा, स्कूटी के साथ नाली में गिरी लड़कियां, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 01:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को चाहकर भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल हैं। कभी पार्टी में डांस करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी छोटी-छोटी बात पर लड़ाई करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाते, अश्लील हरकत करते और अजीब हरकत करते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो आपने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़कियां खड़ी हैं जो पूरी तरह से काले रंग में लिपटी हुई हैं। मगर अगले ही पल में पूरा मामला समझ में आ जाता है। वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग नाली में से स्कूटी को बाहर निकाल रहे हैं। इसका मतलब लड़की अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर कहीं जा रही होगी और बैलेंस बिगड़ने के बाद सही समय पर वह ब्रेक नहीं लगा पाई होगी। इसके बाद वो अपने दोस्तों और स्कूटी के साथ नाली में गिर गई। इसके बाद लड़कियां पूरी तरह से नाली के कीचड़ से कवर हो गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी है, ये कहीं जाए कोई कुछ नहीं बोलेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हम कुछ नहीं बोलने वाले। दूसरे यूजर ने लिखा- परियां अब कौआ बन गई हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये नाली की गलती है जो बीच में आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडिया का नहीं है ये।

ये भी पढ़ें-

ये स्टंट देखकर 'खतरों के खिलाड़ी' भी डर जाएंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ट्रैफिक पुलिसवाले के काम का तरीका आनंद महिंद्रा को आया पसंद, Video शेयर कर कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।