1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ी लड़कियों ने एक ही रैकेट से खेल लिया बैंडमिंटन, Video देख लोग बोले- वाह दीदी वाह

जुगाड़ी लड़कियों ने एक ही रैकेट से खेल लिया बैंडमिंटन, Video देख लोग बोले- वाह दीदी वाह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2023 03:45 pm IST,  Updated : May 05, 2023 03:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां एक ही रैकेट से बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रही हैं।

एक ही रैकेट से बैडमिंटन खेलती हुई लड़कियां।- India TV Hindi
एक ही रैकेट से बैडमिंटन खेलती हुई लड़कियां। Image Source : INSTAGRAM

दुनिया में जुगाड़ी लोगों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिसमें लोगों की जुगाड़ देखकर इंसान हैरान रह जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां एक ही रैकेट से बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रही हैं। इन लड़कियों का जुगाड़ देख हर कोई दंग रह गया। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी हंस-हंस के पेट फूल जाएगा।

एक ही रैकेट से खेल लिया बैडमिंटन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां कोर्ट में बैडमिंटन खेल रही हैं। उनके पास एक ही रैकेट है। लेरिन कमाल की बात ये है कि वह दोनों एक ही रैकेट से पूरा गेम खेल ले रही हैं। अब ये कैसे हो सकता है आप यही सोच रहे होंगे तो वीडियो में जैसा कि दिख रहा है कि एक लड़की पहले शटल को रैकेट से मारती है फिर जब तक शटल हवा में रहता है तब तक वह दूसरी लड़की को रैकेट पास कर दे रही है। दूसरी लड़की भी तुरंत शटल को हवा में मारकर उसे रैकेट वापस कर दे रही है। ऐसे ही ये सिलसिला लगातार चलता रहता है।

सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है यह वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे लाखो लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह क्या जुगाड़ लगाया है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा खेल लेती हैं आपलोग। जबकि कई यूजर्स ने लड़कियों का यह जुगाड़ देख उनके मुरीद हो गए हैं।  

ये भी पढ़ें:

IPL मैच में चियर लीडर्स को अपने इशारों पर लड़के ने नचाया, Video देख लोग बोले- भाई तो खेल गया

तोते की मौत पर रोया पूरा परिवार, गांव के लोगों को दिया भोज, परिजनों ने कहा- 25 साल से साथ था अब छोड़कर चला गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।