1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 77 साल के बुजुर्ग से लड़की ने की दोस्ती, गोवा में पार्टी करने का बना प्लान, फिर उस रात जो हुआ...

77 साल के बुजुर्ग से लड़की ने की दोस्ती, गोवा में पार्टी करने का बना प्लान, फिर उस रात जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 06, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 01:37 pm IST

नवी मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर शक है कि उन्होंने एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

नवी मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।- India TV Hindi
नवी मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। Image Source : SOCIAL MEDIA

गोवा में एक 77 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर फरार हुए 2 लोगों को फॉर्च्यूनर कार के साथ नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक 22 साल की लड़की और उसका कथित बॉयफ्रेंड शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 47 लाख 82 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के बारे में उन्हें सूचित किया। आरोपियों को जल्द ही गोवा पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि आरोपियों पर गोवा के पोर्वोरिम पुलिस स्टेशन में पहले से ही हत्या और लूट का मामला दर्ज है। 

Related Stories

पुलिस हिरासत में आरोपी

दरअसल, नवी मुंबई पुलिस को खबर मिली थी कि गोवा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के एक गाड़ी मुंबई की तरफ जा रही है। खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक आभा पाटिल ने एक टीम का गठन कर सड़क पर निगरानी बढ़ा दी। तभी पाली पुलिस की मदद से आरोपियों की वास्तविक जानकारी मिली। जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने उस फॉर्च्यूनर को रोककर उनसे गाड़ी के बारे में पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ

पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गोवा में रहने वाले 77 वर्षीय नरोतम ढिल्लन (उर्फ) निम्स नाम के एक व्यक्ति से 22 वर्षीय लड़की की जान-पहचान हुई थी। लड़की से बुजुर्ग की दोस्ती बढ़ी तो उसने पार्टी देने के लिए लड़की को गोवा बुला लिया। युवती अपने दो दोस्तों के साथ गोवा आ गई। जिसके बाद लड़की और बुजुर्ग की मुलाकात हुई। सभी लोगों ने गोवा में जमकर पार्टी की फिर बुजुर्ग ने लड़की को अपनी कार में बैठाकर अपने 5 स्टार विला में ले गया। लड़की बुजुर्ग के साथ जाने को राजी हो गई। उसके साथ उसके दो दोस्त भी विला में गए।

लड़की ने बताई हत्या की वजह

लड़की ने आगे बताया कि रात में बुजुर्ग नरोतम ढिल्लन उर्फ (निम्स) ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। उसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद लड़की और उसके दोनों दोस्त वहां से फॉर्च्यूनर लेकर भाग गए। पुलिस के पकड़े जाने के भय से उनका एक साथी पहले ही गाड़ी से उतरकर भाग गया था जबकि इन दोनो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की और उसके दो दोस्तों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या को अंजाम दिया है। 

गोवा पुलिस सुलझाएगी हत्या की गुत्थी

हालांकि आरोपियों की इस कहानी पर कई सवाल खड़े होते हैं। यदि छेड़छाड़ का विरोध करते समय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी तो आरोपियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उसका मोबाइल फोन, गले की चैन और सोने का कड़ा लेकर ये लोग क्यों भागे। फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट क्यों निकाल दी थी। अब सच क्या है इसकी गुत्थी गोवा पुलिस ही सुलझाएगी।

(नवी मुंबई से सर्वजीत सोनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

कोई Baby Boomer है तो कोई GenZ, जानिए आप किस जेनरेशन से रखते हैं ताल्लुक

19 बच्चों के बाद फिर से प्रेग्नेंट हुई महिला, कहा- अभी और पैदा करूंगी, एक नहीं कई अनजान मर्दों से है संबंध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।