हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शानदार म्यूरल ने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गंदे से दीवार पर एक चित्रकार की नजर पड़ी और उसने उसे संवारने की ठानी। ऐसे में उस चित्रकार ने अपनी कलाकारी से उस दीवार और प्रकृति नजारे को बेहद ही सुंदर बना डाला। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले जो दीवार बहुत गंदी हुआ करती थी वहां अब एक खूबसूरत लड़की का चित्र बना हुआ है।
आर्टिस्ट ने दीवार पर बनाई शानदार पेंटिंग
दीवार के ठीक पीछे एक पेड़ है। जिसकी डालियां दीवार पर लटक रही हैं और उसमें सुंदर-सुंदर फूल खिले हुए हैं। अब लड़की की सुंदर सी तस्वीर और इस पेड़ की हरियाली इस पूरे नजारे को इतना जबरदस्त बना रही है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाएं। लड़की की पेंटिंग में इस पेड़ की टहनियां और फूल अब ऐसे लग रहे जैसे ये लड़की के बाल हों। जिसमें फूल के जरिए उसका श्रृंगार किया गया हो। यह गजब की कलाकारी न सिर्फ कला का शानदार नमूना है, बल्कि प्रकृति और कला के मेल का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।
प्रकृति और कलाकारी का अनोखा मेल
पेंटिंग में देखा जा सकता है कि चित्रकार ने अस पेंटिंग पर लड़की की पोशाक हरे रंग की बनाई है, जिसमें काले पोल्का डॉट्स बने हुए हैं। लड़की की मुस्कान ऐसी लग रही कि देखने वाला कोई भी इंसान मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता। पेड़-पौधों की हरियाली और नीले आसमान का बैकग्राउंड इस म्यूरल को और भी सुंदर बनाता है। यह नजारा कहां का है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो में दिख रहे नारियल के पेड़ और केले के पत्ते इस जगह को एक ट्रॉपिकल वाइब दे रहे हैं। इस अनोखे म्यूरल के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @artist_nishad_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 30 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: