सोशल मीडिया की गलियों में सुबह लेकर शाम तक अलग-अलग पोस्ट की भरमार लगी रहती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने देखा ही होगा कि हर दिन कितनी चीजें पोस्ट होती हैं और सभी एक दूसरे से अलग होते हैं। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत ही अनोखी होती हैं या फिर लोगों को अनोखी लगती है, वो वायरल हो जाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अपने टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद आपने उसके मुताबिक शायद रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कैमरे के सामने एक लड़का चुपचाप खड़ा है। वो कैमरे में पूरा आ भी नहीं रहा है और वो बस खड़ा है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि वो ऐसे खड़ा क्यों है और वो क्या करना चाहता है। तभी नजर आता है कि पीछे से एक ताऊ चलते हुए आ रहे हैं। इसके बाद जब वो ताऊ थोड़ा करीब आ जाते हैं तो वो लड़का जो चुपचाप खड़ा था, वो स्टाइल में पीछे की तरफ मुड़ता है और उनके पैर छू लेता है। इसका मतलब वो तब से इसलिए खड़ा था ताकि ताऊ के करीब आने पर स्टाइल में उनके पैरों को छू सके।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर crazy_reels69_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'मार्केट में नया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है मगर यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो कब का और कहां का है। खैर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बंदे ने अपने दिमाग का गजब इस्तेमाल किया है, उसका जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे हैरान
ये लड़की तो टार्जन की बहन लगती है! उसका स्टंट देख आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video