1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्केट में आए इस नए गेम को आपने ट्राई किया क्या? Video देख लोग बोले- 'बढ़िया तो लग रहा है'

मार्केट में आए इस नए गेम को आपने ट्राई किया क्या? Video देख लोग बोले- 'बढ़िया तो लग रहा है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 11:39 pm IST

सोशल मीडिया पर एक गेम खेलते हुए कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस नए गेम को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन कमेंट सेक्शन में दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया का जमाना है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ न कुछ समय तो बिताता ही है। बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव न मिले। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे। और अगर ऐसा है तो आपको यह पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। खैर अभी इन सभी वीडियो से हटकर एक अनोखा वीडियो ही वायरल हो रहा है।

ऐसा गेम कभी खेला है?

कुछ लड़के एक गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं जिसे आपने शायद ही कभी देखा होगा। लड़कों ने एक छोटा सा गड्ढा बनाकर उसमें पानी भर दिया है जिससे वहां थोड़ा कीचड़ जैसा हो गया है। इसके बाद बीच में एक फट्टा लगाया हुआ है। अब गेम ऐसा है कि एक शख्स को बिल्कुल बीच में जाकर फट्टे पर बैठना है। इस दौरान उसके हाथ पीछे की तरफ रहेंगे और उसे अपने घुटने से पानी में रखे हुए बैलून को उठाना है। वीडियो में एक शख्स इस गेम को खेलते हुए नजर आता है मगर बैलून नहीं उठा पाता है और कीचड़ में गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheViralContext नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये गेम भी बहुत मस्त है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बढ़िया तो लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा गेम है? तीसरे यूजर ने लिखा- सुपर गेम है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- खतरनाक गेम है।

ये भी पढ़ें-

रोटी में गोबर लगाकर खाते हुए शख्स का Video वायरल, लोगों ने कमेंट में कही ऐसी बातें

डॉग लवर बन रहे शख्स के ही पीछे पड़ गया कुत्तों का झुंड! Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।