1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हांगकांग में लगी आग का सबसे खतरनाक Video आया सामने, देखकर आत्मा भी कांप जाएगी; अब तक 83 की मौत

हांगकांग में लगी आग का सबसे खतरनाक Video आया सामने, देखकर आत्मा भी कांप जाएगी; अब तक 83 की मौत

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 27, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 10:27 pm IST

Hong Kong Fire Viral Video: हांगकांग की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें से एक खतरनाक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

hong kong fire video viral, hong kong fire video, hong kong fire cause, hong kong high rise fire, ho- India TV Hindi
हांगकांग में लगी आग। Image Source : X/@ALIDARWESH94

Hong Kong Fire Viral Video: हांगकांग में लगी आग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच इस घटना का एक सबसे खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना को सबसे भीषण आपदाओं में से एक बताया जा रहा है क्योंकि, ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की एक ऊंची इमारत में लगी इस आग को बुझाने में कई दमकलकर्मी जुटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस हादसे में करीब 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 

एक्स पर वीडियो हो रहा वायरल 

इस वीडिया को एक्स पर @AliDarwesh94 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। घटना के बारे में बोलते हुए अधीक्षक एलीन चुंग ने कहा, 'हमारे पास यह मानने का कारण है कि कंपनी के जिम्मेदार पक्षों की घोर लापरवाही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई और आग अनियंत्रित रूप से फैल गई, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए।'

इस वजह से लगी आग 

​रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय इमारत का नवीनीकरण चल रहा था और उसे बांस की मचान और सुरक्षा जाल से ढका गया था। मरम्मत के दौरान इस्तेमाल किए गए ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली होगी। पुलिस ने निर्माण कंपनी के तीन वरिष्ठ कर्मचारियों को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया है, जबकि जांचकर्ता अब यह जांच कर रहे हैं कि क्या स्टायरोफोम शीट जैसी असुरक्षित सामग्री ने आग को इतनी तेजी से फैलने में मदद की। बचाव दल अभी भी जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए टावर के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों और वायरल रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
पाकिस्तान के सिंध में कितने हिन्दू रहते हैं, आंकड़ा सुनकर दिमाग की नसें हिल जाएंगी; रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
 

रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी जाती है, बड़ी खास है वजह; नोट कर लें नहीं तो पछताएंगे  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।