1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे करें प्राइवेट जेट बुक, जानें कितना आएगा किराया

ऐसे करें प्राइवेट जेट बुक, जानें कितना आएगा किराया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 15, 2023 10:00 am IST,  Updated : Jul 15, 2023 10:00 am IST

इन टिप्स को फॉलो कर के आप आसानी से प्राइवेट जेट किराए पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले इसकी बुकिंग करनी पड़ेगी। आप इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

Private jet- India TV Hindi
प्राइवेट जेट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप भी प्राइवेट जेट में घूम सकते हैं। जो कल तक आप सोचते थे कि यार सिर्फ अमीर लोग ही प्राइवेट जेट में सफर कर सकते हैं तो आप गलत हैं। आप भी आराम से प्राइवेट जेट बुक कर के सफर का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ काम करने होंगे जो कि बहुत ही सिंपल है। सबसे पहले तो आप चार्टर कंपनियां या एजेंट्स की मदद से सफर के लिए प्राइवेट जेट चुनें। इसे आप अपनी सुविधा और रेंज के हिसाब से चुन सकत हैं। 

ऐसे करें बुक

प्लेन अविलेबल है या नहीं यह कन्फर्म करने के लिए आप प्राइवेट जेट चार्टर कंपनी या किसी ब्रोकर को कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। उन्हें आप अपनी घूमने की तारीख, जगह और समय इन सबके बारे में बता दें। फिर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और इसके लिए आपको पासपोर्ट जैसे जरूरी आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। इसके बाद आप अपने लिए आसानी सेप्राइवेट जेट बुक कर सकते हैं। प्लाइट टेक ऑफ होने से पहले आपको पआइवेट जेट टर्मिनल पर पहुंचना होगा। जिसके बाद आप चेक इन करेंगे और फिर फ्लाइट में एंट्री कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो प्राइवेट जेट में अपने हिसाब से खान-पान और और अपनी कंपनी के लोगों के लिए स्पेशल अरेंजमेंट्स कर सकते हैं।

Private Jet
Image Source : SOCIAL MEDIAप्राइवेट जेट

Private Jet
Image Source : SOCIAL MEDIAप्राइवेट जेट

इतना होगा खर्च

अगर खर्चे के बारे में बात करें तो इसमें फ्लाइंग कॉस्ट, ग्राउंड हैंडलिंग और GST लगता है। फ्लाइंग कॉस्ट दूरी पर निर्भर करता है। अगर आप ज्यादा दूर जाते हैं तो आपका किराया बढ़ भी सकता है। प्राइवेट जेट को बुक करने में एक व्यक्ति का किराया 80 हजार से 1 लाख रुपए तक होता है। जिसकी शुरुआती लागत 6 लाख रुपए प्रति फ्लाइट होती है।

ये भी पढ़ें:

108 पिलरों पर आज भी खड़ा है 1000 साल पुराना मंदिर, भूकंप भी यहां बेअसर

Video: 'पर्यावरण बचाओ' को लेकर धरना दे रहे थे लोग, ड्राइवर ने पहले घसीट कर मारा फिर की ट्रक चढ़ाने की कोशिश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।