1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ के मामले में भारतीय महिलाओं की कोई सानी नहीं, Video को जमकर मिले लाइक्स

जुगाड़ के मामले में भारतीय महिलाओं की कोई सानी नहीं, Video को जमकर मिले लाइक्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2024 09:32 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 09:32 pm IST

एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अपना वीडियो बनाने के लिए गजब का जुगाड़ देखने को मिल रहा है। वीडियो को जमकर लाइक्स मिल रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
वीडियो बनाने के लिए महिला ने खोजा गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। और उसमें भी जब बात भारतीय महिलाओं की आती है, तो उनका हाथ कोई नहीं पकड़ सकता है। भारत की महिलाएं ऐसा-ऐसा जुगाड़ लगाते हैं जिसके बारे में लोगों ने सोचा तक नहीं होता है। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, आज आपको जुगाड़ का एक गजब का वीडियो देखने को मिल जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने किसी ना किसी शादी में देखा होगा कि कुछ लोग एक बूथ पर खड़े होकर अपना वीडियो रिकॉर्ड करवा रहे हैं। जी हां हम 360 डिग्री फोटबूथ की ही बात कर रहे हैं। इस पर बीच में लोग खड़े हो जाते हैं और स्टैंड में लगा उनका कैमरा चारों तरफ घूमते हुए वीडियो बनाता है। एक महिला ने इसका भी जुगाड़ खोज निकाला। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला ने अपने पंखे में एक कपड़ा लटकाया हुआ है और उसी कपड़े में अपने फोन को भी लगाया हुआ है। अब पंखा धीमी रफ्तार से चल रहा है और महिला बीच में खड़ी होकर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर indrapankaj07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख 60 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारतीयों का गिनीज बुक पर कब्जा होने वाला है थोड़े दिन में। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इन्हें तो अवार्ड मिलना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये आविष्कार भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं मारवाड़ी दिमाग।

ये भी पढ़ें-

पंडित जी ने अपने स्टाइल में बताया 'WIFE' का मतलब, Video देखने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

'ऐसे करोगी तो मर जाऊंगा', लाख दुश्मन मिलें लेकिन इस तरह के दोस्त ना मिलें; Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।