1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Kangaroo Fight Video: ऑस्ट्रेलिया में कंगारू से हुई शख्स की भिड़ंत, जानें फिर क्या हुआ

Kangaroo Fight Video: ऑस्ट्रेलिया में कंगारू से हुई शख्स की भिड़ंत, जानें फिर क्या हुआ

 Published : Jun 04, 2022 03:52 pm IST,  Updated : Jun 04, 2022 03:52 pm IST

बताया जा रहा है कि क्लिफ अपने कुत्ते को कंगारू से बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं।

Kangaroo Fight Video, Kangaroo Fight With Man, Man Attacked By Kangaroo- India TV Hindi
Kangaroo. Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

Highlights

  • वीडियो में कंगारू के अलावा एक कुत्ता भी नजर आ रहा है।
  • कंगारू और क्लिफ डेस नाम के शख्स में जोरदार भिड़ंत होती है।
  • कंगारू और इंसान की फाइट का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Kangaroo Fight Video: ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स और कंगारू के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंसान और कंगारू के बीच हुई यह भिड़ंत सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी, और सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि क्लिफ डेस नाम का शख्स कंगारू से दूर भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसी बीच कंगारू उसे घेर लेता है और दोनों के बीच 'हाथापाई' शुरू हो जाती है।

कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुई भिड़ंत

वीडियो में क्लिफ और कंगारू के अलावा एक कुत्ता भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि क्लिफ अपने कुत्ते को कंगारू से बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं कि तभी वह हमला कर देता है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर क्लिफ की लोग इसलिए तारीफ कर रहे हैं कि वह अपने प्यारे डॉगी को बचाने के लिए कंगारू से भिड़ गए।

वीडियो में देखिए क्लिफ और कंगारू की भिड़ंत में कौन भारी पड़ा:

कंगारू पर काबू पाया, लेकिन चोट भी लगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थोड़ी देर की हाथापाई के बाद क्लिफ ने कंगारू को जमीन पर गिराने में कामयाबी पा ली थी, लेकिन इस दौरान उन्हें चोट भी लग गई। हालांकि बताया जा रहा है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। कंगारू को जमीन पर गिराने के बाद क्लिफ ने उसे पूरी तरह दबोच लिया था। हालांकि दोनों के बीच लड़ाई इतनी दिलचस्प रही कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने से कोई नहीं रोक पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।